BTEUP , AKTU : यूपी पॉलीटेक्निक के 47000 छात्र मिले अंकों से असंतुष्ट, AKTU रिजल्ट पर भी आई अपडेट

Feb 11, 2026 11:46 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, जावेद मुस्तफा, लखनऊ
share Share
Follow Us on

यूपी पॉलीटेक्निक विषम सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं को अब पुनर्मूल्यांकन परिणाम का इंतजार है। बड़ी संख्या में छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है।

BTEUP , AKTU : यूपी पॉलीटेक्निक के 47000 छात्र मिले अंकों से असंतुष्ट, AKTU रिजल्ट पर भी आई अपडेट

यूपी पॉलीटेक्निक विषम सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं को अब पुनर्मूल्यांकन परिणाम का इंतजार है। बड़ी संख्या में छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है। विषम सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम बीती 14 जनवरी को आया था और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 19 जनवरी से शुरू हो गए थे। विषम सेमेस्टर परीक्षा में मिले अंकों से 47607 पॉलीटेक्निक छात्र-छात्राएं अंसतुष्ट हैं। जिन्होंने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है। प्रत्येक विषय के लिए छात्रों ने 500 रुपए पुनर्मूल्यांकन आवेदन के लिए शुल्क भरा है। पुनर्मूल्यांकन आवेदन 29 जनवरी तक हुए थे और परीक्षा शुल्क 31 जनवरी तक जमा किया गया था।

पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने 47607 छात्रों ने औसतन एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन किया है। इन छात्रों ने कुल 73118 विषयों के लिए आवेदन किया है। जिन्हें उम्मीद है कि पुनर्मूल्यांकन के आवेदन से उनको मिले अंकों में सुधार हो सकता है। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की कॉपी की चेकिंग शुरू हो गई है।

दस प्रतिशत से अधिक अंतर पर बदलेंगे अंक

बोर्ड सचिव ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के परिणाम के अंकों में बदलाव तभी दिखेगा जब बदलाव दस प्रतिशत से अधिक या कम हो। सचिव ने बताया कि अंकों में वृद्धि या कमी दस प्रतिशत से कम होने पर परिवर्तन नहीं किया जाता है।

छात्रों की कॉपी दूसरे परीक्षक जांचेंगे

प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव डा. संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की कॉपी दूसरे परीक्षक जांचेंगे। विषम सेमेस्टर परीक्षा में जिन परीक्षकों ने आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों की कॉपी जांची थी वे शिक्षक पुनर्मूल्यांकन में कॉपी की जांच नहीं करेंगे। सचिव ने कहा कि पुनर्मूल्यांकन में पूर्व में मिले अंकों पूरी तरह हटा दिया जाता है। इसलिए पूर्व में प्राप्त अंकों में वृद्धि या अंक कम भी हो सकते हैं।

एकेटीयू सेमेस्टर रिजल्ट महीने भर में

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) ने अपने एग्जाम सिस्टम में एक बड़ा सुधार करते हुए पैरेलल इवैल्यूएशन (परीक्षा के साथ साथ मूल्यांकन) पद्धति को अपनाया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस नई व्यवस्था के तहत परीक्षाओं के आयोजन के साथ-साथ कॉपियों की जांच भी शुरू कर दी जाएगी, जिससे परिणामों की घोषणा में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा। विश्वविद्यालय का लक्ष्य अब छात्रों को उनकी अंतिम परीक्षा के तीन सप्ताह के भीतर मार्कशीट देना है। यह कदम पिछले सत्रों में हुई अत्यधिक देरी और छात्रों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए उठाया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन पहले ही शुरू हो चुका है, जिससे आने वाले समय में पारदर्शिता और तेज रफ्तार सुनिश्चित होगी। इस रणनीतिक बदलाव से शैक्षणिक सत्र 2025-26 से सभी छात्रों को समय पर परिणाम मिलने की उम्मीद है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।