BTEUP Admit Card OUT : बीटीईयूपी एडमिट कार्ड bteup.ac.in पर जारी, डाउनलोड, Direct Link

Nov 13, 2025 10:18 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

BTEUP admit card : उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद ने विषम सेमेस्टर , विशेष बैक पेपर परीक्षा नवंबर दिसंबर 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बीटीईयूपी वेबसाइट bteup.ac.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

BTEUP Admit Card OUT : बीटीईयूपी एडमिट कार्ड bteup.ac.in पर जारी, डाउनलोड, Direct Link

BTEUP admit card : उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद ने विषम सेमेस्टर , विशेष बैक पेपर परीक्षा नवंबर दिसंबर 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बीटीईयूपी वेबसाइट bteup.ac.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। परिषद की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि 15 नवंबर शाम 5 बजे तक संस्था प्रिंसिपल छात्रों के एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर मुहर लगाकर उन्हें उपलब्ध कराएंगे। बिना हस्ताक्षर व मुहर वाले एडमिट कार्ड को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 नवंबर, 2025 से शुरू होगी और 2 जनवरी, 2025 तक चलेगी। जबकि विशेष बैक पेपर के लिए परीक्षाएं 17 नवंबर, 2025 से 5 जनवरी, 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों के पास एडमिट कार्ड होना बहुत जरूरी है।

direct link

BTEUP एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाएं।

मेनू बार पर दिए गए "Login" विकल्प का चयन करें और "Student Login" सेक्शन पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज खुलेगा, वहां छात्र अपने नामांकन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन करें।

फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

बीटीईयूपी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।