BTEUP Admit Card download : फाइनल डेटशीट जारी, बीटीईयूपी एडमिट कार्ड bteup.ac.in पर होंगे जारी

BTEUP Admit Card download : फाइनल डेटशीट जारी, बीटीईयूपी एडमिट कार्ड bteup.ac.in पर होंगे जारी

संक्षेप:

BTEUP Admit Card download : बीटीईयूपी परीक्षार्थियों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। एक दो दिन में बीटीईयूपी एडमिट कार्ड जारी होने के आसार हैं जिन्हें bteup.ac.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा।

Nov 12, 2025 08:41 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

BTEUP admit card : उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद ने विषम सेमेस्टर , विशेष बैक पेपर परीक्षा नवंबर दिसंबर 2025 की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षार्थी बीटीईयूपी डेटशीट bteup.ac.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। परिषद ने छात्रों से परीक्षा कार्यक्रम पर 5 नवंबर 2025 तक आपत्तियां मांगी थी। कहा गया था कि अगर कोई पेपर क्लैश है या छूट गया है तो वे 5 नवंबर तक बता दें। इसके बाद अब फाइनल डेटशीट जारी कर दी गई है। अब परीक्षार्थियों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। एक दो दिन में बीटीईयूपी एडमिट कार्ड जारी होने के आसार हैं जिन्हें bteup.ac.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर का उपयोग करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 नवंबर, 2025 से शुरू होगी और 2 जनवरी, 2025 तक चलेगी। जबकि विशेष बैक पेपर के लिए परीक्षाएं 17 नवंबर, 2025 से 5 जनवरी, 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों के पास एडमिट कार्ड होना बहुत जरूरी है।

BTEUP एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाएं।

मेनू बार पर दिए गए "Login" विकल्प का चयन करें और "Student Login" सेक्शन पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज खुलेगा, वहां छात्र अपने नामांकन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन करें।

फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

बीटीईयूपी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।