Hindi Newsकरियर न्यूज़BTech Through CUET UG 2026: should jee main candidates fill cuet form also check List of Top Colleges
BTech : क्या JEE Main वालों को CUET भी देना चाहिए, जानें सीयूईटी से कहां मिलता है बीटेक में दाखिला

BTech : क्या JEE Main वालों को CUET भी देना चाहिए, जानें सीयूईटी से कहां मिलता है बीटेक में दाखिला

संक्षेप:

देश में अनेक विश्वविद्यालय हैं जो बीटेक कोर्स में सीयूईटी स्कोर के आधार पर दाखिला देते हैं। करियर एक्सपर्ट्स के मुताबिक इंजीनियरिंग करना चाह रहे ऐसे स्टूडेंट्स जो एवरेज हैं, उन्हें जेईई मेन 2026 के साथ सीयूईटी यूजी 2026 का फॉर्म भी भर देना चाहिए।

Jan 08, 2026 05:59 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

BTech Through CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी एक ऐसी प्रवेश परीक्षा है जिसके जरिए विभिन्न विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में न सिर्फ बीए, बीकॉम व बीएससी जैसे परंपरागत कोर्सेज में दाखिला मिलता है बल्कि 12वीं के बाद होने वाले विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज में भी एडमिशन मिलता है। देश में अनेक विश्वविद्यालय हैं जो बीटेक कोर्स में सीयूईटी स्कोर के आधार पर दाखिला देते हैं। करियर एक्सपर्ट्स के मुताबिक इंजीनियरिंग करना चाह रहे ऐसे स्टूडेंट्स जो एवरेज हैं, उन्हें जेईई मेन 2026 के साथ सीयूईटी यूजी 2026 का फॉर्म भी भर देना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीटेक में दाखिले के लिए सीयूईटी स्कोर के आधार पर विभिन्न शाखाओं में प्रवेश संभव हो सकता है। इनमें मुख्य रूप से सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, और आईटी जैसे विषय शामिल हो सकते हैं। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कर्नाटक , छत्रपति शिवाजी महाराज यूनिवर्सिटी, आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च जैसे विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में कई बीटेक ब्रांचेज में दाखिला सीयूईटी स्कोर से मिलता है।

- पॉन्डिचेरी यूनिवर्सिटी में बीटेक एनर्जी, कंप्यूटर साइंस, मैटीरियल साइंस या एनवायर्नमेंट साइंस में दाखिला भी सीयूईटी के आधार पर मिलेगा।

- बिहार के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 5 वर्षीय एमटेक इंटिग्रेटेड कोर्स में और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद में केवल बीटेक कंप्यूटर साइंस में दाखिला मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:जो विषय 12वीं में नहीं पढ़ा वह भी सीयूईटी में चुन सकते हैं, बस पढ़ लें ये शर्त

- सीयूईटी स्कोर से बीटेक कोर्स में एडमिशन देने वाले अन्य प्राइवेट कॉलेज:-

यूपीईएस

शूलिनी यूनिवर्सिटी

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी

एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी

क्राइस्ट यूनिवर्सिटी

SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी

सीयूईटी यूजी परीक्षा में अच्छा स्कोर आपके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी, डाटा साइंस, मशीन लर्निंग, डिजाइन, डिजिटल मार्केटिंग जैसे ट्रेडिंग व प्रोफेशनल कोर्सेज के दरवाजे खोलता है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।