बीटेक की पढ़ाई के साथ कमाई कर सकेंगे इंजीनियरिंग छात्र, एकेटीयू शुरू कर रहा नया कोर्स

लाइव हिन्दुस्तान, जावेद मुस्तफा, लखनऊ
Follow us on Google News
share

एकेटीयू के बीटेक छात्र अब पढ़ाई के साथ इंडस्ट्री में काम का अनुभव हासिल करने के साथ मानदेय भी पा सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी है।

btech students
बीटेक छात्र

एकेटीयू के बीटेक छात्र अब पढ़ाई के साथ इंडस्ट्री में काम का अनुभव हासिल करने के साथ मानदेय भी पा सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत छात्रों की पढ़ाई को सीधे उद्योगों से जोड़ा जाएगा। छात्र डिग्री की अवधि के दौरान कम से कम दो और अधिकतम चार सेमेस्टर तक संबंधित इंडस्ट्री में अप्रेंटिसशिप कर सकेंगे।

अप्रेंटिसशिप के दौरान छात्र जिस कंपनी या औद्योगिक इकाई में प्रशिक्षण लेंगे, वहां उन्हें वास्तविक कार्य का अनुभव मिलेगा। प्रशिक्षण के लिए छात्रों को मिलने वाले क्रेडिट उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड और मार्कशीट में भी शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही नियमानुसार छात्रों को स्टाइपेंड या मानदेय भी मिलेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को डिग्री पूरी करने से पहले ही उद्योग की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक अनुभव और कौशल उपलब्ध कराना है। कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने बताया कि पढ़ाई रोजगारपरक बनाने और छात्रों को इंडस्ट्री के लिए तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।

औद्योगिक संस्थानों के साथ समझौता

अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम के लिए एकेटीयू संबंधित कंपनियों और औद्योगिक संस्थानों के साथ समझौता करेगा। अप्रेंटिसशिप के अवसर तय किए जाएंगे। स्टाइपेंड की व्यवस्था भी है। कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने बताया कि बुधवार को इस सम्बंध में भारत सरकार की अप्रेंटिसशिप योजना के निदेशक व अधिकारियों से विमर्श होगा। जिसके अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम शुरू किया जा सकेगा।

डिग्री प्रोग्राम एक जरूरी पहल...

अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम महत्वपूर्ण पहल होगी। इसके जरिए छात्रों को कक्षा में पढ़ाए जाने वाले सैद्धांतिक ज्ञान के साथ कार्यस्थल का अनुभव भी मिलेगा। इससे पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रों को रोजगार के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी।

पालीटेक्निक के शिक्षक तकनीक सीख पढ़ाएंगे

राजकीय पालीटेक्निक संस्थानों के शिक्षकों को अब सिर्फ किताबों और लैब तक सीमित तकनीकी ज्ञान नहीं रहेगा। करीब तीन हजार से अधिक शिक्षकों को उद्योग की नई तकनीक, प्रक्रियाओं और उपकरणों से जोड़ने के लिए तीन सप्ताह की इंडस्ट्री ट्रेनिंग शुरू हो गई है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को बदलती औद्योगिक जरूरतों से रूबरू कराना है, ताकि उसका सीधा लाभ पॉलिटेक्निक के छात्रों को मिल सके।

उत्तर प्रदेश में नई तकनीक ज्ञान अर्जित कर शिक्षक पॉलीटेक्निक के छात्रों को सिखाएंगे। प्रशिक्षण को कैरियर उन्नति योजना के तहत पदोन्नति से भी जोड़ा गया है। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव डा. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी शिक्षा में पाठ्यक्रम लगातार बदलती औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप होना जरूरी है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बीटेक की पढ़ाई के साथ कमाई कर सकेंगे इंजीनियरिंग छात्र