IIT बॉम्बे या दिल्ली? सीटें देखकर ही लॉक करें JoSAA काउंसलिंग में अपनी चॉइस, जानें 23 IITs में कितनी हैं सीटें

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

BTech Seats in IITs: JoSAA काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन से पहले टॉप IITs की बीटेक सीटों को जानना जरूरी है। इस साल 23 IITs में कुल 18,951 सीटें हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 1,919 सीटें आईआईटी खड़गपुर में उपलब्ध हैं।

IIT बॉम्बे या दिल्ली? सीटें देखकर ही लॉक करें JoSAA काउंसलिंग में अपनी चॉइस, जानें 23 IITs में कितनी हैं सीटें

BTech Seats in IITs: देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में दाखिले का सपना देख रहे लाखों इंजीनियरिंग एस्पिरेंट्स के लिए एक बेहद शानदार और महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। जोसा काउंसलिंग के जरिए बीटेक में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज 2 जून से शुरू हो गई है। जोसा ने इस साल देश के टॉप संस्थानों में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) कोर्सेज के लिए सीटों की संख्या में बढ़ोतरी की है, जिससे प्रतिस्पर्धा के इस दौर में छात्रों को बहुत बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। योग्य उम्मीदवार जोसा के आधिकारिक पोर्टल josaa.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपनी पसंदीदा चॉइस फिलिंग शुरू कर सकते हैं।

IIT और NIT में सीटों का नया गणित

इस साल जोसा काउंसलिंग के जरिए देश भर के 23 इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs), 32 नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी(NITs), 26 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIITs) और अन्य सरकारी सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थानों (GFTIs) में एडमिशन दिया जाएगा।

IITs में सीटें : इस वर्ष सभी 23 आईआईटी में कुल सीटों की संख्या बढ़कर 18,951 हो गई है, जो पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक है।

NITs में सीटें: देश भर के एनआईटी और आईआईईएसटी (IIEST) शिवपुर में इस बार कुल सीटों का आंकड़ा बढ़कर 25,162 तक पहुंच गया है।

IIITs में सीटें: IT के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए IIIT में सीटें बढ़कर 11,518 कर दी गई हैं। इंजीनियरिंग सीटों में यह विस्तार स्थापित संस्थानों में क्षमता विकासऔर नई आधुनिक तथा इनोवेटिव बीटेक ब्रांचेस (जैसे एआई, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस) को शुरू किए जाने की वजह से हुआ है।

किस IIT में है कितनी सीटें?

IIT का नामउपलब्ध सीटों की संख्या
आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur)1,919
आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी (IIT BHU Varanasi)1,589
आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay)1,360
आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee)1,353
आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi)1,239
आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur)1,210
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद (IIT ISM Dhanbad)1,210
आईआईटी मद्रास (IIT Madras)1,121
आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati)962
आईआईटी पटना (IIT Patna)817

एडमिशन का मुख्य आधार और जोसा चॉइस फिलिंग

संस्थानों में सीटों का आवंटन पूरी तरह से छात्रों के राष्ट्रीय स्तर के परीक्षा स्कोर पर निर्भर करेगा। देश के 23 आईआईटी में दाखिला केवल जेईई एडवांस्ड 2026 (JEE Advanced 2026) की ऑल इंडिया रैंक के आधार पर होगा। वहीं दूसरी ओर, एनआईटी (NIT), आईआईआईटी (IIIT) और जीएफटीआई (GFTI) में एडमिशन पाने के लिए जेईई मेन 2026 (JEE Main 2026) की ऑल इंडिया रैंक को मुख्य आधार माना जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी रैंक के अनुसार पिछले वर्षों के कट-ऑफ को ध्यान से समझें और जोसा पोर्टल पर उपलब्ध 'सीट मैट्रिक्स टूल' का बुद्धिमानी से उपयोग कर अपनी प्राथमिकताओं (चॉइस लॉकिंग) को दर्ज करें।

महिला छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था

इंजीनियरिंग क्षेत्र में लैंगिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए इस बार भी विशेष प्रयास किए गए हैं। स्थापित नियमों के तहत, महिला उम्मीदवारों के लिए स्वीकृत सीटों के ऊपर अतिरिक्त सुपरन्यूमरेरी सीटें बनाई गई हैं, ताकि विभिन्न कैंपसों में छात्राओं का प्रतिनिधित्व लगभग 20 प्रतिशत तक सुनिश्चित किया जा सके। सबसे खास बात यह है कि इन अतिरिक्त सीटों के निर्माण से अन्य सामान्य श्रेणी या अन्य श्रेणियों के छात्रों के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या में कोई कमी नहीं आती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।