BTech : बिहार के एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज को एनबीए मान्यता नहीं, बीटेक छात्रों को होगा बड़ा नुकसान

Feb 10, 2026 02:09 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

बिहार के एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज को एनबीए की मान्यता नहीं है। एनबीए मान्यता प्राप्त कॉलेज ही विदेश में मास्टर्स की पढ़ाई करने जा सकते हैं। इन्हें विदेश में नौकरी के मौके भी नहीं मिलेंगे।

BTech : बिहार के एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज को एनबीए मान्यता नहीं, बीटेक छात्रों को होगा बड़ा नुकसान

बिहार के एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज को एनबीए (नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडेशन) की मान्यता नहीं है। एआईसीटीई ने देशभर के एनबीए मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची जारी की है। एआईसीटीई की इस सूची में बिहार के कॉलेज नहीं हैं। हालांकि, पड़ोसी राज्य झारखंड और उत्तरप्रदेश में कई कॉलेज एनबीए की मान्यता सूची में हैं। एनबीए से मान्यता प्राप्त नहीं होने से बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र विदेश के किसी संस्थान में दाखिला नहीं ले सकेंगे। बिहार में 38 इंजीनियरिंग कॉलेज चल रहे हैं। एमआईटी के पूर्व प्राध्यापक और भागलपुर व गया इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. निर्मल कुमार ने बताया कि जो एनबीए प्राप्त कॉलेज ही विदेश में मास्टर्स की पढ़ाई करने जा सकते हैं। इन्हें विदेश में नौकरी के मौके भी नहीं मिलेंगे। एनबीए से दुनियाभर के लगभग 20 देश जुड़े हुए हैं।

मान्यता के लिए इनका होना आवश्यक

  • एनबीए की मान्यता के लिए इंजीनियरिंग कॉलेजों के सभी विभागों में छात्रों के अनुपात में शिक्षक होने चाहिए। कॉलेज में अपडेट और आधुनिक लैब होनी चाहिए।
  • पढ़ाई का सारा रिकॉर्ड तैयार होना चाहिए। कॉलेज में होने वाली गतिविधियों का भी रिकॉर्ड होना चाहिए। प्लेसमेंट बेहतर होना चाहिए। कॉलेज में आधारभूत संचरना बेहतर होनी चाहिए। लाइब्रेरी में सभी किताबें और डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था होनी चाहिए।
  • कॉलेज में शिक्षक और छात्र द्वारा लगातार प्रोजेक्ट पर काम होना चाहिए। इससे क्षमता में काफी बढ़ोतरी होती है।

शिक्षकों की कमी से परेशानी

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में शिक्षकों की कमी से एनबीए की मान्यता फंस रही है। एमआईटी सहित सभी इंजीनियिरंग कॉलेजों में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। प्रोफेसर रैंक के शिक्षकों की कमी है। एनबीए मान्यता के लिए कॉलेजों में प्रोफेसर रैंक के शिक्षक होने चाहिए। एमआईटी में कई विषय में प्रोफेसर रैंक के शिक्षक नहीं हैं। लैब में आधुनिक उपकरण तक उपलब्ध नहीं हैं।

Bihar engineering college nba accreditation report

गुणवत्ता शिक्षा के लिए एनबीए की मान्यता अनिवार्य

कॉलेजों में गुणवत्ता शिक्षा के लिए एनबीए की मान्यता अनिवार्य है। सभी कॉलेजों के पास एनबीए की मान्यता होनी चाहिए। एआईसीटीई लगातार सभी कॉलेजों को एनबीए की मान्यता के लिए निर्देश देता रहा है। उसका कहना है कि सभी को जल्द से जल्द मान्यता ले लेनी चाहिए। एमआईटी तीन विषयों इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और लेदर टेक्नोलॉजी में एनबीए की मान्यता लेने का प्रयास कर रहा है। पहले एमआईटी के पास सिविल में एनबीए की मान्यता थी, जो खत्म हो गई है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।