BTech : बीटेक 1 साल में छोड़ने पर सर्टिफिकेट, 2 साल पर डिप्लोमा और 3 साल में ड्रॉप पर डिग्री मिलेगी
एमएमएमयूटी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत मल्टीपल एंट्री और मल्टीपल एग्जिट लागू किया गया है। इस नियम के लागू होने के बाद छात्र अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने (एग्जिट) और बाद में फिर से शुरू करने (एंट्री) की अनुमति देगा।

एमएमएमयूटी गोरखपुर के बीटेक तृतीय और चौथे वर्ष के छात्रों पर नए सत्र से मल्टीपल एंट्री और एग्जिट नीति लागू होगा। नई शिक्षा नीति के तहत एमएमएमयूटी ने इसे मंजूरी दी है। नए सत्र से इसे लागू कर दिया जाएगा। इस नियम के तहत एक वर्ष बाद छात्र सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकेंगे। इसके अलावा इंजीनियरिंग छात्र बीच में ही पढ़ाई छोड़ने या फिर से शुरू करने में सक्षम होंगे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत मल्टीपल एंट्री और मल्टीपल एग्जिट लागू किया गया है। इस नियम के लागू होने के बाद छात्र अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने (एग्जिट) और बाद में फिर से शुरू करने (एंट्री) की अनुमति देगा। एक साल पर छोड़ने पर सर्टिफिकेट, दो साल पर डिप्लोमा और 3 से 4 साल में डिग्री प्रदान करेगा। इससे बीच में पढ़ाई नहीं रुकेगी। इस नीति के समस्त प्रावधानों को प्रभावी करने के लिए बीटेक अध्यादेश के तहत बीटेक तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के सिलेबस तथा मल्टीपल एंट्री मल्टीपल एग्जिट नीति को मंजूरी एमएमएमयूटी ने दी गई है। जबकि, अभी तक मात्र बीटेक प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष का सिलेबस मंजूर था।
अगले सत्र से नए अध्यादेश के तहत तृतीय वर्ष की कक्षाएं भी शुरू होंगी, जिसके लिए तैयार सिलेबस को मंजूरी दी गई है। एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि मल्टीपल एंट्री और एग्जिट नीति के तहत छात्र बीच में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री ले सकेंगे। इस पहल से छात्रों की बीच में पढ़ाई भी नहीं बाधित होगी।
इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों का कराएगा एनबीए एक्रेडिटेशन
एमएमएमयूटी इस साल सभी इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों का एनबीए एक्रेडिटेशन (राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड) कराएगा। इस पहल से तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उच्च स्तरीय शैक्षणिक मान्यता भी विवि को मिल सकेगी। इसके बाद से कैंपस प्लेसमेंट का दायरा और तेजी से बढ़ेगा और एमएमएमयूटी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियां आगे आएंगी। इसे लेकर एमएमएमयूटी ने तैयारी भी शुरू कर दी है। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का पिछले कुछ सालों से रैंकिंग में तेजी से सुधार हुआ है। अंतरराष्ट्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में एमएमएमयूटी ने अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा एनआईआरएफ रैंकिंग, क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग, टाइम्स सर्वे रैंकिंग, टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग, गूगल स्कॉलर साइटेशन रैंकिंग में अपनी जगह बना चुका है। शोध और विकास में विवि के 159 शोधकर्ताओं को एडी वर्ल्ड साइंटिस्ट इंडेक्स सहित स्टेनफर्ड विवि की ओर से जारी टॉप दो साइंटिस्ट ऑफ द वर्ल्ड सूची में एमएमएमयूटी के वैज्ञानिक शामिल हो चुके हैं। इन्हीं रैंकिंग को ध्यान में रखते हुए विवि ने एनबीए एक्रेडिटेशन कराने का फैसला लिया है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


