BTech : एक और IIT की घोषणा, JEE एडवांस्ड में टॉप 1000 रैंक पाने वाले 10 छात्रों की फीस होगी माफ
आईआईटी आईएसएम धनबाद ने जेईई एडवासं 2026 के शीर्ष रैंकधारकों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना का ऐलान किया है। 1000 तक रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में से यहां प्रवेश लेने वाले शीर्ष 10 छात्रों को पूर्ण ट्यूशन फीस माफी प्रदान की जाएगी।

आईआईटी कानपुर के बाद आईआईटी धनबाद ने भी जेईई एडवांस्ड टॉपरों को संस्थान में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर एक अहम योजना की घोषणा की है। आईआईटी आईएसएम धनबाद ने जेईई एडवासं 2026 के शीर्ष रैंकधारकों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना का ऐलान किया है। कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में 1000 तक रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में से यहां प्रवेश लेने वाले शीर्ष 10 छात्रों को पूर्ण ट्यूशन फीस माफी (फुल ट्यूशन फीस वेवर) प्रदान की जाएगी। संस्थान ने जेईई एडवांस्ड 2026 के सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उन्हें आईआईटी आईएसएम से जुड़ने का आमंत्रण दिया है। 8 जून को दिन के 11.15 बजे ऑनलाइन ओपन हाउस का आयोजन किया जाएगा।
इसमें छात्रों और अभिभावकों को संस्थान के शैक्षणिक कार्यक्रमों, शोध सुविधाओं, छात्र जीवन और कॅरियर अवसरों की जानकारी दी जाएगी। संस्थान ने कहा है कि लगभग 100 वर्षों की गौरवशाली विरासत वाले आईआईटी आईएसएम में विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा और उत्कृष्ट करियर संभावनाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
आईआईटी के पूर्व छात्र की कंपनी को तीन पुरस्कार
आईआईटी आईएसएम के पूर्व छात्र अंशुमान अग्रवाल की ओर से स्थापित मिनिमैक सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड को जलवायु संरक्षण, सर्कुलर इकोनॉमी और ग्राहक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए तीन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। कंपनी को वर्ष 2025 के लिए जेएसडब्ल्यू-टाइम्स ऑफ इंडिया के 13वें अर्थ केयर अवार्ड में इमर्जिंग बिजनेस इन क्लाइमेट एक्शन, फिक्की आरईसीईआईसी अवार्ड में रिसोर्स एफिशिएंसी एंड सर्कुलर इकोनॉमी इनोवेशंस (इमर्जिंग श्रेणी) तथा रोजफील्ड अवार्ड में कस्टमर सर्विस एक्सीलेंस सम्मान प्रदान किया गया है।
अंशुमान अग्रवाल आईआईटी आईएसएम के वर्ष 2001-2005 बैच के छात्र रहे हैं। उनकी कंपनी मिनिमैक सिस्टम्स एक डीप-टेक सर्कुलर इकोनॉमी कंपनी है, जो औद्योगिक स्नेहक (लुब्रिकेंट) प्रबंधन, उपकरणों की विश्वसनीयता तथा औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन के क्षेत्र में कार्य कर रही है। कंपनी द्वारा विकसित तकनीक और नवाचार उद्योगों को संसाधनों के बेहतर उपयोग, लागत में कमी और पर्यावरणीय प्रभाव को घटाने में सहायता प्रदान कर रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में मिनिमैक सिस्टम्स और आईआईटी आईएसएम के बीच संस्थान परिसर में मिनिमैक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन फ्लूइड टेस्टिंग एंड एनालिटिक्स की स्थापना के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह केंद्र फ्लूइड इंजीनियरिंग, ऑयल एनालिटिक्स, प्रिडिक्टिव मेंटेनेंस, कंडीशन मॉनिटरिंग तथा इंटेलिजेंट मेंटेनेंस सिस्टम्स के क्षेत्र में अनुसंधान और प्रशिक्षण को बढ़ावा देगा। इस उपलब्धि पर अंशुमान अग्रवाल ने कहा कि ये सम्मान उनके इस विश्वास को और मजबूत करते हैं कि लुब्रिकेंट सर्कुलैरिटी औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय आईआईटी आईएसएम में प्राप्त तकनीकी ज्ञान और औद्योगिक समझ को दिया। संस्थान ने अंशुमान अग्रवाल और उनकी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


