बीटेक छात्र को रिकॉर्ड 1.25 करोड़ का पैकेज, IIIT का अब तक का सबसे बड़ा जॉब ऑफर

लाइव हिन्दुस्तान, विशेष संवाददाता, रांची
Follow us on Google News
share

IIIT रांची के छात्र सक्षम ने कैंपस प्लेसमेंट में नया रिकॉर्ड बनाया है। बीटेक सीएसई के छात्र सक्षम को वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी रूब्रिक में सालाना 1.25 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है।

BTech CSE student Saksham of IIIT Ranchi
आईआईआईटी छात्र सक्षम ने रचा इतिहास

IIIT Campus Placement : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के छात्र सक्षम ने संस्थान के प्लेसमेंट इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्हें अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनी रुब्रिक में टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर पद पर 1.25 करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज मिला है। रुब्रिक कंपनी डेटा सिक्योरिटी और क्लाउड डेटा मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में काम करती है। सक्षम ने अपनी उपलब्धि में परिवार और मित्रों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने संस्थान के शिक्षकों और मेंटरों के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और उन पर विश्वास के लिए आभार जताया। कहा, यह उपलब्धि बेहद खास है। इस पूरी यात्रा में साथ देने और विश्वास करने वाले सभी लोगों के प्रति मैं दिल से आभारी हूं।

एक टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर सक्षम टेक्निकल टीमों के साथ तालमेल बिठाने, प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग करने और यह सुनिश्चित करने में मदद करेंगे कि मुश्किल प्रोजेक्ट्स तय समय-सीमा के अंदर पूरे हों। ट्रिपल आईटी के निदेशक प्रो राजीव श्रीवास्तव ने सक्षम को उनकी मेहनत, ईमानदारी और जुनून के लिए बधाई दी। कहा कि यह उपलब्धि संस्थान में उत्कृष्टता की भावना को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी दर्शाती है।

राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रिपल आईटी रांची में विद्यार्थियों को ऐसा शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाता है, जिसमें अकादमिक अध्ययन के साथ तकनीकी अनुभव, उद्योग से जुड़ाव और करियर मार्गदर्शन शामिल है। संस्थान के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल, शिक्षकों और अकादमिक मेंटरों के सहयोग से विद्यार्थियों को करियर तैयारी, उद्योग से संपर्क, तकनीकी विकास और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में मार्गदर्शन दिया जाता है।

संस्थान के इतिहास में सक्षम को सर्वाधिक पैकेज

सक्षम ने अपने शैक्षणिक सफर के दौरान तकनीकी दक्षता, समस्या समाधान क्षमता और पेशेवर योग्यता का प्रदर्शन किया। यह ट्रिपल आईटी रांची के किसी छात्र को अब तक मिला सर्वाधिक पैकेज है। संस्थान के अनुसार, उनका चयन ट्रिपल आईटी रांची के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध बढ़ते अवसरों और अग्रणी प्रौद्योगिकी संस्थानों में चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं के लिए प्रतिस्पर्धा करने की उनकी क्षमता को दर्शाता है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बीटेक छात्र को रिकॉर्ड 1.25 करोड़ का पैकेज, IIIT का अब तक का सबसे बड़ा जॉब ऑफर