BTech , BS MS : IISER IAT के लिए आवेदन आज से, JEE Main में अच्छी रैंक वाले कई छात्र क्यों चुनते हैं इसे
IISER IAT 2026 : IISER आज 5 मार्च से IAT 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके जरिए आईआईएसईआर, आईआईटी व आईआईएससी के बीएस, बीएस एमएस, बीटेक कोर्सेज में दाखिला मिलेगा।

IISER IAT 2026 : भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) आज 5 मार्च से आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करेगा। साइंस रिसर्च फील्ड में जाना चाह रहे विद्यार्थी आईआईएसईआर आईएटी के लिए iiseradmission.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2026 है। यह परीक्षा मुख्यत: बरहामपुर भोपाल, कोलकाता, मोहाली, पुणे, तिरुवनंतपुरम और तिरुपति स्थित आईआईएसईआर द्वारा संचालित 5 वर्षीय बीएस-एमएस (दोहरी डिग्री), 4 वर्षीय बीएस और बीटेक डिग्री कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। इसके अलावा आईएटी एंट्रेंस टेस्ट के जरिए आईआईएससी बेंगलुरु में बैचलर ऑफ साइंस (रिसर्च) कोर्स और आईआईटी मद्रास के बीएस मेडिकल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग कोर्स में भी दाखिला मिलता है।
जेईई मेन में कई अच्छी रैंक वाले भी क्यों चुनते हैं इसे
हर साल ऐसे कई विद्यार्थी होते हैं जो जेईई मेन के साथ-साथ आईआईएसईआर आईएटी भी देते हैं। जेईई मेन में अच्छी रैंक आने के बावजूद कई विद्यार्थी रिसर्च फील्ड में करियर बनाने के लिए आईआईएसईआर व आईआईएससी बेंगलुरु में बीएस और आईआईटी मद्रास के बीएस मेडिकल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग कोर्स को चुनते हैं। दरअसल रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आईआईएसईआर आईएटी को बेहतर माना जाता है।
क्या है योग्यता, कौन दे सकता है एग्जाम
जिन कैंडिडेट्स ने साइंस स्ट्रीम में 12वीं की परीक्षा या कम से कम तीन साल का डिप्लोमा प्रोग्राम (2024, 2025 या 2026 में) कम से कम 60% मार्क्स (SC/ST/PWD के लिए 55%) के साथ पास किया है, वे अप्लाई करने के लिए पात्र हैं। उन्होंने बायोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथ्स और फिजिक्स में से कम से कम तीन सब्जेक्ट पढ़े होने चाहिए। IISER कोलकाता में BS-MS कम्प्यूटेशनल और डेटा साइंसेज, IISER भोपाल में BTech/BS इकोनॉमिक साइंसेज, और IISER तिरुपति में BS इकोनॉमिक और स्टैटिस्टिकल साइंसेज जैसे प्रोग्राम्स के लिए मैथ्स जरूरी है।
कहां किस कोर्स में मिलेगा दाखिला
5-वर्षीय BS-MS (ड्यूल डिग्री): यह सभी IISER (बरहामपुर, भोपाल, कोलकाता, मोहाली, पुणे, तिरुवनंतपुरम और तिरुपति) में बीएस एमएस ड्यूल डिग्री (जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी और गणित में से किसी एक में मेजर के साथ)
5-वर्षीय BS-MS (ड्यूल डिग्री): कुछ IISER संस्थानों में बीएस एमएस ड्यूल डिग्री कंप्यूटेशनल डेटा साइंस, पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान और भूविज्ञान जैसे विषयों में मेजर के साथ भी उपलब्ध हैं।
4-वर्षीय BS: IISER भोपाल में आर्थिक विज्ञान
IISER तिरुपति में आर्थिक एवं सांख्यिकीय विज्ञान।
4-वर्षीय B.Tech: IISER भोपाल
4 वर्षीय बीटेक - IISER भोपाल में केमिकल इंजीनियरिंग
4 वर्षीय बीटेक - IISER भोपाल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस
4 वर्षीय बीटेक - IISER भोपाल में डेटा साइंस एवं इंजीनियरिंग।
यहां भी मिलता है दाखिला
निम्न संस्थान स्टूडेंट्स को एडमिशन देने के लिए IAT 2026 का इस्तेमाल करेंगे।
(a) IISc : इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस, बेंगलुरु का 4-साल का बैचलर ऑफ़ साइंस (BS) (रिसर्च) प्रोग्राम।
(b) IIT : इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मद्रास का 4-साल का बैचलर ऑफ़ साइंस (BS) प्रोग्राम।
(c) IIT : इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी का बायोमेडिकल साइंस और इंजीनियरिंग पर 4-साल का BS प्रोग्राम।
(d) इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ़ साइंस, कोलकाता का इंटीग्रेटेड बैचलर-मास्टर इन साइंस (BS-MS) प्रोग्राम।
(e) इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, शिबपुर का केमिस्ट्री, फ़िज़िक्स और एप्लाइड जियोलॉजी में 5-साल का BS-MS प्रोग्राम।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन पोर्टल खुलने की तिथि: 5 मार्च 2026, गुरुवार,।
आवेदन की अंतिम तिथि: 13 अप्रैल 2026, सोमवार,।
IAT 2026 परीक्षा तिथि: 7 जून 2026, रविवार (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक),।
आवेदन शुल्क :
सामान्य, EWS, ओबीसी श्रेणी के लिए: 2,000 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग और कश्मीरी प्रवासियों के लिए: 1,000 रुपये
विदेशी नागरिकों के लिए: 12,000 रुपये
इस कोर्स के क्या हैं फायदे
छात्र भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मानदंडों के अनुसार INSPIRE छात्रवृत्ति के लिए पात्र हो सकते हैं
प्लेसमेंट रिकॉर्ड अच्छा
IISER का प्लेसमेंट रिकॉर्ड बहुत अच्छा है, जहां ग्रेजुएट दुनिया भर की टॉप ग्लोबल फर्मों, रिसर्च इंस्टीट्यूशन और PhD प्रोग्राम में काम करते हैं। इंटर्नशिप, इंडस्ट्री में सहयोग और इंटरनेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम के जरिए बहुत सारे मौके मिलते हैं, जिससे स्टूडेंट्स को एकेडेमिया, इंडस्ट्री और उससे आगे भी अच्छे करियर बनाने में मदद मिलती है। IISER एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) एक खास साइंस-फर्स्ट रास्ता देता है, जिससे स्टूडेंट्स अपनी स्पेशलाइजेशन चुनने से पहले कई सब्जेक्ट्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं। सफल एप्लिकेंट बायोलॉजिकल, केमिकल, मैथमेटिकल, फिजिकल और अर्थ साइंसेज में लेटेस्ट रिसर्च पर फोकस करने वाली एक वाइब्रेंट कम्युनिटी में शामिल होंगे।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


