BTech CSE : केंद्र सरकार के इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक के पेपर लीक का आरोप, एक शिक्षक घेरे में
नाइलिट में बीटेक कंप्यूडटर साइंस इंजीनियरिंग परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने का मामला प्रकाश में आया है। संस्थान के एक सीनियर शिक्षक पर यह आरोप लगे हैं।

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) में बीटेक (सीएसई) परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने का मामला प्रकाश में आया है। संस्थान के एक सीनियर शिक्षक पर यह आरोप लगे हैं। आरोप लगाया गया है कि उन्होंने परीक्षा से पहले व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से छात्रों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। मामले में व्हाट्सएप ग्रुप का एक आडियो चैट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, आपका अपना ‘हिन्दुस्तान’ वायरल आडियो चैट की पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी के मुताबिक, बीटेक (सीएसई) के ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग यूजिंग सी-प्लस प्लस विषय की परीक्षा 29 मई 2026 को थी। आरोप है कि पांच मई 2026 को एक शिक्षक ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में अनुमानित प्रश्नपत्र के नाम से 18 प्रश्नों का एक सेट साझा किया था। परीक्षा होने के बाद छात्रों ने दावा किया कि साझा किए गए लगभग सभी प्रश्न वास्तविक प्रश्नपत्र में पूछे गए थे। केवल प्रश्न संख्या 16 में मामूली अंतर बताया गया। मामले में कुछ छात्रों ने पहले शिकायत की थी, लेकिन मामले का संज्ञान नहीं लिया गया। आरोपों में यह भी कहा गया है कि जिसने पेपर लीक किए वह संस्थान के एक बड़े अधिकारी के करीबी माने जाते हैं और उन्हें उनका संरक्षण प्राप्त है। इसी कारण उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। मामले की शिकायत कुछ छात्रों ने विजिलेंस सेल से करते हुए जांच की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं ने बीटेक (सीएसई) परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की जांच कराने, प्रश्नपत्र तैयार करने एवं उससे संबंधित अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल करने, व्हाट्सएप संदेशों, डिजिटल रिकॉर्ड लॉग को सुरक्षित रखने की मांग की है।
नाइलिट में परीक्षा चार से पांच दिन पहले ही समाप्त हो चुकी है। अगर पेपर लीक का मामला सामने आया है तो यह गंभीर विषय है। अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल मामले की जांच कराई जाएगी।- नितिन कुमार पुरी, निदेशक, नाइलिट
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


