BTech : बीटेक 2nd ईयर में ब्रांच बदलने के नियम जारी, सभी विषय पहले प्रयास में पास होना अनिवार्य

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

एकेटीयू ने बीटेक कोर्स के सेकेंड ईयर के तृतीय सेमेस्टर में ब्रांच परिवर्तन को लेकर नियम जारी कर दिए हैं। ब्रांच में बदलाव संस्थान स्तर पर सख्ती से मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

college students (symbolic image)
कॉलेज छात्र (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एकेटीयू ने बीटेक कोर्स के सेकेंड ईयर के तृतीय सेमेस्टर में ब्रांच परिवर्तन को लेकर नियम जारी कर दिए हैं। ब्रांच परिवर्तन की प्रक्रिया 25 अगस्त तक पूरी होगी। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए बीटेक बायोटेक्नोलॉजी और बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग को छोड़कर प्रथम वर्ष पास कर तृतीय सेमेस्टर में प्रमोट होने वाले विद्यार्थी ब्रांच परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकते हैं। ब्रांच में बदलाव संस्थान स्तर पर सख्ती से मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

AKTU के परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नागरिया ने कहा, “केवल उन्हीं छात्रों पर विचार किया जाएगा, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में BTech प्रथम वर्ष के दोनों सेमेस्टर के सभी विषय पहली कोशिश में पास किए हैं।” ब्रांच परिवर्तन के लिए छात्रों के किसी भी विषय या सेमेस्टर में कोई कैरी-ओवर/बैक पेपर नहीं होना चाहिए।

AKTU के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) इंजीनियरिंग छात्रों को प्रथम वर्ष पूरा करने के बाद अपनी ब्रांच बदलने की अनुमति देता है, लेकिन यह कोई गारंटी वाला अधिकार नहीं है। ब्रांच परिवर्तन शैक्षणिक मेरिट, उपलब्ध सीटों और संस्थान के निर्धारित नियमों पर निर्भर करता है। AKTU ने भी शैक्षणिक प्रदर्शन को प्रमुख मानदंड बनाया है। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों के कोई बैक पेपर नहीं हैं और CGPA 6.5 या उससे अधिक है, उन्हें संबंधित शाखा में सीट उपलब्ध होने की स्थिति में ब्रांच बदलने की अनुमति दी जाएगी।

b

प्रथम वर्ष के अंक और YGPA मेरिट अहम

पात्र छात्रों में से ब्रांच परिवर्तन के लिए चयन प्रथम वर्ष के अंकों और YGPA मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इस व्यवस्था से बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अपनी पसंद की इंजीनियरिंग ब्रांच में जाने का अवसर मिलेगा। हालांकि, इसके लिए निर्धारित पात्रता, मेरिट और संबंधित ब्रांच में सीट की उपलब्धता जरूरी होगी।

एकेटीयू के पांच स्टार्टअप को सहयोग देगा जापान

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र और स्टार्टअप 21 अगस्त को आयोजित होने वाले जापान-इंडिया बिजनेस नेटवर्किंग इवेंट में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में जापान के अधिकारी, स्टार्टअप, शिक्षाविद् और उद्योगपति शामिल होंगे। कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय के निर्देशन में एकेटीयू के इनोवेशन हब के पांच डीप-टेक स्टार्टअप भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। स्टार्टअप जापानी प्रतिनिधिमंडल के समक्ष अपने उत्पाद और तकनीकी नवाचार प्रस्तुत करेंगे। इसका उद्देश्य जापान के साथ व्यावसायिक और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं को बढ़ाना है। विश्वविद्यालय के अनुसार, जापानी निवेशकों और कंपनियों के साथ संपर्क से स्टार्टअप को निवेश के साथ तकनीकी सहयोग और जापानी बाजार तक पहुंच मिलने की संभावना है। इससे उन्हें अपने कारोबार और नवाचार को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों के शिक्षक और छात्र भी शामिल होंगे। वे जापानी शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल से शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में वहां हो रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त करेंगे। दोनों पक्षों के बीच शैक्षणिक सहयोग के लिए एमओयू की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी। इस दौरान इनोवेशन हब के सीईओ डॉ. महीप सिंह जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ व्याख्यान देंगे।

बाढ़, साइबर समस्याओं का छात्र खोजेंगे समाधान

एकेटीयू के इनोवेशन हब की ओर से 21 अगस्त को स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के लिए प्री-हैकथॉन आयोजित किया जाएगा। इसमें 186 छात्र 31 टीमों के रूप में हिस्सा लेंगे। प्री-हैकथॉन में छात्र समस्याओं के तकनीकी समाधान अपने आइडिया से प्रस्तुत करेंगे। इनमें बाढ़, कृषि, स्मार्ट वाहन, लॉजिस्टिक्स, एग्रीकल्चर एंड टूरिज्म, साइबर सिक्योरिटी, ब्लॉकचेन, स्मार्ट एजुकेशन तथा फिटनेस एवं स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र शामिल हैं। सबसे सटीक, व्यवहारिक और उपयोगी आइडिया का चयन किया जाएगा। चयनित टीमों को स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में प्रतिभाग का मौका मिलेगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बीटेक ब्रांच बदलने के नियम जारी, सभी विषय पहले प्रयास में पास होना अनिवार्य