JEE Advanced 2026: IIT नहीं मिला तो टेंशन खत्म! बिना जेईई एडवांस्ड स्कोर इन टॉप कॉलेजों से करें बीटेक

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

BTech Admission 2026: बीटेक एडमिशन की दौड़ में जेईई (JEE) स्कोर बेहद महत्वपूर्ण होता है। यदि आप जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई नहीं कर पाते हैं, तो भी देश के कई टॉप संस्थानों से बीटेक कर सकते हैं। यहां देखें इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के नाम। 

JEE Advanced 2026: IIT नहीं मिला तो टेंशन खत्म! बिना जेईई एडवांस्ड स्कोर इन टॉप कॉलेजों से करें बीटेक

BTech without JEE Advanced 2026: देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) में इंजीनियरिंग (BTech) की पढ़ाई करने के लिए हर साल लाखों छात्र 'जेईई मेन' और फिर 'जेईई एडवांस्ड' जैसी कठिन परीक्षाओं में शामिल होते हैं। इस वर्ष भी आईआईटी रुड़की द्वारा जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा का आयोजन किया गया। हालांकि, कड़े कॉम्पिटिशन के कारण सभी छात्रों का आईआईटी में जाने का सपना पूरा नहीं हो पाता है। यदि कोई छात्र जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई नहीं कर पाता है, तो भी उसे निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

देश में ऐसे कई टॉप सरकारी और नेशनल लेवल के टेक्निकल इंस्टीट्यूट मौजूद हैं, जो बिना जेईई एडवांस्ड स्कोर के भी छात्रों को बेहतरीन प्लेसमेंट और वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन के साथ बीटेक की डिग्री प्रदान करते हैं। ये टॉप कॉलेज मुख्य रूप से जेईई मेन (JEE Main) के स्कोर, राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं या अपने खुद के एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर दाखिला देते हैं।

जेईई एडवांस्ड के बिना बीटेक के लिए देश के टॉप कॉलेज

एनआईटी तिरुचिरापल्ली (NIT Trichy): नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली को भारत सरकार की एनआईआरएफ (NIRF 2025) रैंकिंग में इंजीनियरिंग श्रेणी में 9वां स्थान मिला है। एनआईटी में बीटेक एडमिशन के लिए यह देश का नंबर वन संस्थान माना जाता है, जहां जोसा काउंसलिंग के माध्यम से जेईई मेन की रैंक के आधार पर एडमिशन मिलता है।

एनआईटी राउरकेला (NIT Rourkela): इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपनी बेहतरीन रिसर्च और प्लेसमेंट के लिए मशहूर एनआईटी राउरकेला को एनआईआरएफ 2025 में 13वीं रैंक हासिल हुई है। यहां भी दाखिले का मुख्य आधार JEE Main परीक्षा में प्राप्त अंक ही हैं।

एनआईटीके सुरथकल (NITK Surathkal): नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक, सुरथकल भी एक बेहद प्रतिष्ठित संस्थान है। इंजीनियरिंग श्रेणी में इस कॉलेज की एनआईआरएफ रैंकिंग 17 है, जबकि ओवरऑल कैटेगरी में यह 54वें स्थान पर आता है।

एनआईटी कालीकट (NIT Calicut): बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक लैब्स के लिए पहचाने जाने वाले एनआईटी कालीकट को एनआईआरएफ रैंकिंग में 21वां स्थान मिला है। यह भी बिना जेईई एडवांस्ड के बीटेक के लिए छात्रों के बीच एक बेहतरीन और पॉपुलर च्वॉइस है।

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU): दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) नई दिल्ली में स्थित देश की एक टॉप इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी है। NIRF 2025 रैंकिंग की इंजीनियरिंग कैटेगरी में 30वां स्थान प्राप्त हुआ है। DTU के बीटेक (B.Tech) प्रोग्राम में दाखिला पाने की प्रक्रिया मुख्य रूप से जेईई मेन (JEE Main) के स्कोर पर आधारित होती है। परीक्षा पास करने के बाद, छात्रों को JAC दिल्ली की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना पड़ता है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।