3687 बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के आवेदकों को बड़ी राहत का ऐलान, कल आवेदन की अंतिम तिथि

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bihar Assistant Professor Vacancy 2026: बीएसयूएससी ने 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर (संविदा) नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए समर्थ पोर्टल पर संशोधन (एडिट) विकल्प उपलब्ध करा दिया है।

Assistant Professor Recruitment

Bihar Assistant Professor Vacancy 2026: बिहार राज्य विवि सेवा आयोग (बीएसयूएससी) ने 3687 सहायक प्राध्यापक (संविदा) नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए समर्थ पोर्टल पर संशोधन (एडिट) विकल्प उपलब्ध करा दिया है। आयोग के सचिव द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार सहायक प्राध्यापक (संविदा) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने के दौरान अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन में सुधार किए जाने संबंधी बड़ी संख्या में ई-मेल प्राप्त हो रहे थे। इसे देखते हुए आयोग ने यह निर्णय लिया है। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन में आवेदन की श्रेणी, मोबाइल नंबर व जन्मतिथि को छोड़कर किसी अन्य प्रकार की त्रुटि हुई है, वे समर्थ पोर्टल पर संशोधन कर सकते हैं। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी संशोधित आवेदन की स्वहस्ताक्षरित दो प्रतियां सत्यापन दल को उपलब्ध कराएं। आयोग ने अभ्यर्थियों से समय पर संशोधन करने की अपील की है।

कल आवेदन की अंतिम तिथि

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर के 3687 पदों पर भर्ती के लिए कल 15 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि है। यह भर्ती राज्य के नए 211 डिग्री कॉलेजों के लिए कॉन्ट्रेक्ट पर की जाएगी। खास बात यह है कि इस भर्ती में चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों की कॉलेजों में 7 अगस्त तक ज्वाइनिंग करा दी जाएगी। फिलहाल 6 विषयों हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र विषयों में भर्ती निकाली गई है। इन विषयों के लिए योग्य https://hedbiharrec.samarth.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं। 20 एवं 27 जुलाई को अभ्यर्थियों से साक्षात्कार लिया जाएगा। 29 जुलाई को अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसके बाद आवंटित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में सात अगस्त तक योगदान करना होगा।

अंतिम तिथि 15 जुलाई तक पड़ने वाले आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद 17-18 जुलाई को साक्षात्कार के लिए पत्र जारी होगा। 20 से 27 जुलाई तक साक्षात्कार होगा। 29 जुलाई को मेधा सूची जारी होगी।

किस विषय में कितने पद खाली

इनमें हिंदी में 625, अर्थशास्त्र में 597, इतिहास में 662, राजनीति विज्ञान में 596, अंग्रेजी में 674 और समाजशास्त्र में 533 पद हैं।

योग्यता क्या है, कौन कर सकता है आवदेन

इन पदों के लिए आवश्यक योग्यता न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पीजी डिग्री, नेट-सेट / पीएचडी होगी। नियुक्ति में नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

मास्टर डिग्री में न्यूनतम अंक:

अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक होना अनिवार्य है।

आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए मास्टर डिग्री में न्यूनतम 50% अंक होना अनिवार्य है

किन पीएचडी (PhD) धारकों के लिए नेट/सेट से छूट:

जिनकी पीएचडी यूजीसी रेगुलेशन 2009 या 2016 के तहत पूरी हुई है, उन्हें नेट/सेट से छूट मिलेगी।

2009 से पहले के पीएचडी धारकों को भी छूट मिलेगी यदि उनकी डिग्री रेगुलर मोड में हो, दो बाहरी परीक्षकों द्वारा जांची गई हो, ओपन वाइवा हुआ हो और उनके दो रिसर्च पेपर प्रकाशित हुए हों।

यदि किसी ने दुनिया की टॉप 500 क्यूएस रैंकिंग (QS Ranking) वाली यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है, तो उसे भी नेट परीक्षा से छूट मिलेगी।

आयु सीमा क्या है

अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 43 वर्ष है। नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की विशेष छूट दी जाएगी।

सैलरी

इन्हें सहायक प्राध्यापक का वेतनमान मिलेगा। इसके तहत चयनित सहायक प्राध्यापकों को 57700 रुपये मूल वेतन के अलावा महंगाई भत्ता भी मिलेगा।

चयन कैसे होगा

चयन प्रक्रिया 100 अंकों पर आधारित होगी, जिसमें 88 अंक अकादमिक स्कोर और 12 अंक साक्षात्कार के लिए निर्धारित किए गए हैं।

रिसर्च: अधिकतम 22 अंक

पीएचडी: 11

जेआरएफ: 11

नेट: 08

पीजी: अधिकतम 26 अंक

80 प्रतिशत से अधिक: 26

70-80 प्रतिशत: 23

60-70 प्रतिशत: 20

55-60 प्रतिशत: 17

50-60 प्रतिशत: 17

(एससी-एसटी)

स्नातक: अधिकतम 17 अंक

80 प्रतिशत से अधिक: 17

70-80 प्रतिशत: 15

60-70 प्रतिशत: 13

55-60 प्रतिशत: 11

45-55 प्रतिशत: 09

45 प्रतिशत से कम: 00

इंटर: 13 अंक

मैट्रिक: 10 अंक

(100 पर्सेन्टाइल के आधार पर अंकों के निर्धारण का फार्मूला)

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन: 3 जुलाई से प्रारंभ

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जुलाई

आवेदन की स्क्रीनिंग तथा साक्षात्कार की सूचना: 17 और 18 जुलाई

साक्षात्कार: 20 से 27 जुलाई के बीच

मेधा सूची: 29 जुलाई को

अभ्यर्थियों से कॉलेजों की वरीयता लेना: 30 जुलाई

अंतिम आवंटन: 01 अगस्त

योगदान: 07 अगस्त

आवेदन वेबसाइट- https://hedbiharrec.samarth.edu.in

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।