BSUSC : झटका, बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 1155 वैकेंसी घटी, अब किस विषय में कितने पद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

BSUSC Bihar Assistant Professors Vacancy 2026: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसरों भर्ती में पदों की संख्या घटाकर अब 2532 कर दी गई है। इंटरव्यू 20 जुलाई से शुरू होंगे।

Bihar Assistant Professor Vacancy 2026

BSUSC Bihar Assistant Professors Vacancy 2026: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) ने नवगठित 211 राजकीय डिग्री कॉलेजों में संविदा के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसरों की संशोधित वैकेंसी की अधिसूचना जारी कर दी है। पदों की संख्या घटाकर अब 2532 कर दी गई है। आयोग ने बुधवार को जारी आदेश में बताया कि उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त संशोधित अधियाचना के आधार पर छह विषयों की रिक्तियों में बदलाव किया गया है। आयोग ने इससे पहले 30 जुलाई 2026 अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान में 3,687 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे।

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 15 जुलाई 2026 को विवि एवं विषयवार भेजे गए रोस्टर के आधार पर आयोग ने रिक्तियों में बदलाव किया है।

छह विषयों में 422-422 पद

संशोधित अधिसूचना के अनुसार छहों विषयों (हिंदी, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, इंग्लिश, सोशियोलॉजी) में 422-422 पद निर्धारित किए गए हैं। कुल 2532 पदों की रिक्तियां निकाली गई हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सहायक प्राध्यापकों की संविदा नियुक्ति से संबंधित आगे की सभी प्रक्रियाएं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए संशोधित विषयवार, विश्वविद्यालयवार एवं रोस्टर के आधार पर ही संचालित की जाएंगी। रिक्तियों का विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस संशोधन के बाद पूर्व से अलग-अलग विवि में कार्यरत अतिथि शिक्षक पूर्व की तरह बने रहेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से नई नियुक्ति आने पर विवि की रिक्तियों को जोड़कर स्थायी नियुक्ति के लिए अलग से विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके लिए विवि रोस्टर के हिसाब से रिक्तियां भेजेगा। इसके बाद अलग से विज्ञापन जारी होगा।

20 जुलाई से साक्षात्कार

आवेदन की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आयोग के अध्यक्ष प्रो. गिरीश कुमार चौधरी ने बताया कि 20 जुलाई से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जुलाई के आखिर से अगस्त के पहले सप्ताह तक फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इस भर्ती में चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों की कॉलेजों में 7 अगस्त तक ज्वाइनिंग करा दी जाएगी।

चयन कैसे होगा

चयन प्रक्रिया 100 अंकों पर आधारित होगी, जिसमें 88 अंक अकादमिक स्कोर और 12 अंक साक्षात्कार के लिए निर्धारित किए गए हैं।

रिसर्च: अधिकतम 22 अंक

पीएचडी: 11

जेआरएफ: 11

नेट: 08

पीजी: अधिकतम 26 अंक

80 प्रतिशत से अधिक: 26

70-80 प्रतिशत: 23

60-70 प्रतिशत: 20

55-60 प्रतिशत: 17

50-60 प्रतिशत: 17

(एससी-एसटी)

स्नातक: अधिकतम 17 अंक

80 प्रतिशत से अधिक: 17

70-80 प्रतिशत: 15

60-70 प्रतिशत: 13

55-60 प्रतिशत: 11

45-55 प्रतिशत: 09

45 प्रतिशत से कम: 00

इंटर: 13 अंक

मैट्रिक: 10 अंक

(100 पर्सेन्टाइल के आधार पर अंकों के निर्धारण का फार्मूला)

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।