BSTC Pre DElEd Result Link OUT: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट predeledraj2026.com पर जारी, लिंक
BSTC Pre DElEd Result 2026 : राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। कोटा वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का परिणाम कोटा से शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित किया गया।

BSTC Pre DElEd Result 2026 : राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड रिजल्ट घोषित हो चुका है। कोटा वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का परिणाम कोटा से जारी किया गया। परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर इसे चेक किया जा सकेगा। नतीजों की घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने की, जबकि अध्यक्षता मुख्य समन्वयक व कुलगुरु प्रो. बीएल वर्मा ने की। इस बार परीक्षा में कुल छह लाख पांच हजार 242 आवेदन प्राप्त हुए थे और परीक्षा में कुल 497178 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा 41 जिलों में संचालित हुई। राज्य के कुल 1774 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा 20 मई को आयोजित की गई थी।
डीएलएड कॉलेजों में करीब 25 हजार 970 सीटें उपलब्ध हैं। रिजल्ट आने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी जिससे दाखिला मिलेगा।
प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती लेवल वन टीचर के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य है। थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती लेवल वन टीचर के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य है।
कैसे चेक करें बीएसटीसी रिजल्ट
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट https://predeledraj2026.com पर जाएं।
स्टेप 2- Pre DElEd Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- रोल नंबर व जन्मतिथि की डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 4- सब्मिट या प्रोसीड बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट जरूर ले लें।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


