BSTC Pre Deled Dress Code : राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा कल, कब बंद होंगे गेट, क्या है ड्रेस कोड, जानें 15 नियम

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Rajasthan BSTC Pre Deled Dress Code : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा में परीक्षार्थियों को जूते और जूलरी पहनकर आने की मनाही है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से 6 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है।

BSTC Pre Deled Dress Code : राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा कल, कब बंद होंगे गेट, क्या है ड्रेस कोड, जानें 15 नियम

Rajasthan BSTC Pre Deled Dress Code : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 कल 20 मई को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो पारियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तथा दोपहर ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी। एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। यानी प्रथम पारी के परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तथा दूसरी पारी के लिए दोपहर दो बजे तक परीक्षा केन्द्र पहुंचना अनिवार्य होगा। इसके बाद मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। प्रश्नपत्र बुकलेट एवं ओएमआर शीट सुबह 8:50 बजे तथा दोपहर 2:40 बजे वितरित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा समाप्ति से पहले कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

जूते और जूलरी बैन

परीक्षार्थियों को जूते और जूलरी पहनकर आने की मनाही है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से 6 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। डीएलएड कॉलेजों में करीब 25 हजार 970 सीटें उपलब्ध हैं। यानी करीब 26000 सीटों के लिए 6 लाख से ज्यादा दावेदार हैं। प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती लेवल वन टीचर के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य है।

जानें 15 नियम

क्या है ड्रेस कोड

1. जूते पहनने पर बैन

फुटवियर में केवल सैंडल, स्लिपर, चप्पल, साधारण फुटवियर, कम एड़ी वाली चप्पल पहनकर परीक्षा में बैठने की अनुमति है। जूते पहनने की अनुमति नहीं है।

2. जूलरी न पहनें

धातु की वस्तुएं और आभूषण, घड़ियां, ब्रेसलेट, टोपी, हैंडबैग, पर्स/वॉलेट, बेल्ट आदि पहनने की अनुमति नहीं है।

आधे घंटे पहले एंट्री बंद

3. परीक्षा केंद्र (मुख्य द्वार) में परीक्षा समय से 30 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश की अनुमति है|

4. क्या क्या डॉक्यूमेंट लाएं

परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर निम्न सामग्री लानी है :- (i) प्रवेश पत्र (ii) नीले/काले रंग की स्याही का पारदर्शी बॉलपेन (iii) एक नवीन रंगीन पासपोर्ट फोटो (iv) वैध मूल फोटो पहचान पत्र (मतदाता पहचान कार्ड, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड), छाया प्रति मान्य नहीं है (v) ) पारदर्शी पीने के पानी की बोतल। फोटो पहचान पत्र के आधार पर पहचान सुनिश्चित हो जाने एवं गहन तलाशी के उपरान्त ही परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

5. इन्हें नहीं मिलेगी एंट्री

अभ्यर्थियों को निम्नलिखित स्थितियों में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी:(i) गेट बंद होने के पश्चात केंद्र पर रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी।(ii) अभ्यर्थी जो प्रवेश पत्र (admit card) साथ नहीं लाए हैं। (iii) अभ्यर्थी जो मूल आईडी (Original ID) साथ नहीं लाए हैं।

6. नियत समय से पहले आएं

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के नियत समय से पूर्व आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाए ताकि तलाशी एवं पहचान कार्य समय पर पूर्ण हो सके। समय लगने के कारण तलाशी में देरी होने पर परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते है, इसके लिए परीक्षार्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे।

7.अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से कम से कम एक दिन पहले परीक्षा केंद्र और वहां पहुंचने के मार्ग का पता लगा लेवें ताकि वे परीक्षा के लिए निर्धारित समय पर केंद्र पर पहुंच सकें।

8. ये चीजें लाना बैन

परीक्षा केंद्र परिसर में किसी प्रकार का मोबाईल फोन, ब्ल्यूटूथ, किसी भी प्रकार की घड़ी, केलकुलेटर, लॉग टेबल, संचार के कोई भी उपकरण, किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, व्हाईटनर, स्लाईड रूल, ज्योमेट्री बॉक्स, कोई भी पाठ्य सामग्री, नोटस इत्यादि लाने की अनुमति नहीं है। केन्द्र पर इन्हें सुरक्षित रखवाने का दायित्व केन्द्राधीक्षक का नहीं होगा। अतः केन्द्र पर उपर्युक्त सामग्री को सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं होने से परीक्षार्थी उपर्युक्त सामग्री को परीक्षा केन्द्र पर नहीं लाए।

9. परीक्षा के सम्बन्ध में विभिन्न सोशल मीडिया पर किये जा रहे भ्रामक प्रचार-प्रसार पर विश्वास नहीं करें।

10. परीक्षार्थी द्वारा किन्ही अनुचित साधनों का उपयोग एवं अनियमित गतिविधियों में संलिप्तता पायी जाती है तो उनके विरुद्ध राज्य सरकार के द्वारा राज. सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती के अनुचित साधनों की रोकथाम के) अधिनियम, 2022 (संख्यांक 6) के नियमों के अनुसार दंडात्मक कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

11. दिव्यांग/ नेत्रहीन परीक्षार्थी को परीक्षा से कम से कम दो दिन पूर्व सम्बंधित केंद्र पर पंहुच कर केन्द्राधीक्षक को लिखित सूचना देना अनिवार्य है।

12. परीक्षा समाप्ति के उपरान्त ही परीक्षार्थी प्रयुक्त प्रश्न पत्र बुकलेट एवं ओएमआर की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकेंगे।

13. परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक नोट :-

I. डी. एल. एड. सामान्य पाठ्यक्रम के अभ्यर्थी हिंदी भाषा के ही प्रश्न पत्र हल करेंगे।

II. डी. एल. एड. संस्कृत पाठ्यक्रम के अभ्यर्थी संस्कृत भाषा के ही प्रश्न पत्र हल करेंगे।

III. डी. एल. एड. दोनों पाठयक्रमों (सामान्य व संस्कृत) के अभ्यर्थी संस्कृत भाषा के ही प्रश्न पत्र हल करेंगे।

IV. भाग द में आवेदक द्वारा आवेदन पत्र में चुने गए पाठ्यक्रम अनुसार ही भाषा (हिंदी/संस्कृत) के प्रश्नों का उत्तर दें।

14. ओएमआर में रोल नंबर, प्रश्न पत्र पुस्तिका क्रमांक, प्रश्न पत्र सीरीज आवश्यक रूप से भरे अन्यथा आपका परीक्षा परिणाम घोषित करना संभव नहीं हो पायेगा।

15. परीक्षार्थी परीक्षा समाप्ति के उपरांत ही परिसर को छोड़ सकेंगे।

प्रत्येक परीक्षार्थी को फोटो, नाम एवं रोल नम्बर अंकित ओएमआर शीट दी जाएगी। अन्य अभ्यर्थी की सीट पर बैठने पर स्वयं की सीट अनुपस्थित मानी जाएगी। प्रश्नपत्र बुकलेट में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 10 मिनट के भीतर वीक्षक को सूचित करना होगा। परीक्षा समाप्ति पर मूल ओएमआर वीक्षक को जमा करवानी होगी। अभ्यर्थी प्रश्न पुस्तिका एवं ओएमआर की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकेंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।