BSTC Pre Deled Admit Card 2026 Link : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड डाउनलोड लिंक, 30 मिनट पहले बंद होंगे गेट, 15 नियम
Rajasthan BSTC Pre Deled Admit Card 2026 link download : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा की गाइडलाइंस भी जारी हुई हैं। एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। कुल 15 नियम जारी हुए हैं।

Rajasthan BSTC Pre Deled Admit Card 2026 link download : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा की गाइडलाइंस भी जारी हुई हैं। एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। कुल 15 नियम जारी हुए हैं। परीक्षार्थी predeledraj2026.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 20 मई को प्री डीएलएड बीएसटीसी परीक्षा होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से 6 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किए हैं। गाइडलाइंस में यह भी कहा गया है कि फुटवियर में केवल सैंडल, स्लिपर, चप्पल, साधारण फुटवियर, कम एड़ी वाली चप्पल पहनकर परीक्षा में बैठने की अनुमति है। जूते पहनने की अनुमति नहीं है । धातु की वस्तुएं और आभूषण, घड़ियां, ब्रेसलेट, टोपी, हैंडबैग, पर्स/वॉलेट, बेल्ट आदि पहनने की अनुमति नहीं है।
ये हैं 15 नियम
1. परीक्षा केंद्र (मुख्य द्वार) में परीक्षा समय से 30 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश की अनुमति है|
2.अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से कम से कम एक दिन पहले परीक्षा केंद्र और वहां पहुंचने के मार्ग का पता लगा लेवें ताकि वे परीक्षा के लिए निर्धारित समय पर केंद्र पर पहुंच सकें।
3. अभ्यर्थियों को निम्नलिखित स्थितियों में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी:(i) गेट बंद होने के पश्चात केंद्र पर रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी।(ii) अभ्यर्थी जो प्रवेश पत्र (admit card) साथ नहीं लाए हैं। (iii) अभ्यर्थी जो मूल आईडी (Original ID) साथ नहीं लाए हैं।
4. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के नियत समय से पूर्व आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाए ताकि तलाशी एवं पहचान कार्य समय पर पूर्ण हो सके। समय लगने के कारण तलाशी में देरी होने पर परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते है, इसके लिए परीक्षार्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे।
5. परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर निम्न सामग्री लानी है :- (i) प्रवेश पत्र (ii) नीले/काले रंग की स्याही का पारदर्शी बॉलपेन (iii) एक नवीन रंगीन पासपोर्ट फोटो (iv) वैध मूल फोटो पहचान पत्र (मतदाता पहचान कार्ड, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड), छाया प्रति मान्य नहीं है (v) ) पारदर्शी पीने के पानी की बोतल। फोटो पहचान पत्र के आधार पर पहचान सुनिश्चित हो जाने एवं गहन तलाशी के उपरान्त ही परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
6. परीक्षा केंद्र परिसर में किसी प्रकार का मोबाईल फोन, ब्ल्यूटूथ, किसी भी प्रकार की घड़ी, केलकुलेटर, लॉग टेबल, संचार के कोई भी उपकरण, किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, व्हाईटनर, स्लाईड रूल, ज्योमेट्री बॉक्स, कोई भी पाठ्य सामग्री, नोटस इत्यादि लाने की अनुमति नहीं है। केन्द्र पर इन्हें सुरक्षित रखवाने का दायित्व केन्द्राधीक्षक का नहीं होगा। अतः केन्द्र पर उपर्युक्त सामग्री को सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं होने से परीक्षार्थी उपर्युक्त सामग्री को परीक्षा केन्द्र पर नहीं लाए।
7. फुटवियर में केवल सैंडल, स्लिपर, चप्पल, साधारण फुटवियर, कम एड़ी वाली चप्पल पहनकर परीक्षा में बैठने की अनुमति है। जूते पहनने की अनुमति नहीं है।
8. धातु की वस्तुएं और आभूषण, घड़ियां, ब्रेसलेट, टोपी, हैंडबैग, पर्स/वॉलेट, बेल्ट आदि पहनने की अनुमति नहीं है।
9. परीक्षा के सम्बन्ध में विभिन्न सोशल मीडिया पर किये जा रहे भ्रामक प्रचार-प्रसार पर विश्वास नहीं करें।
10. परीक्षार्थी द्वारा किन्ही अनुचित साधनों का उपयोग एवं अनियमित गतिविधियों में संलिप्तता पायी जाती है तो उनके विरुद्ध राज्य सरकार के द्वारा राज. सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती के अनुचित साधनों की रोकथाम के) अधिनियम, 2022 (संख्यांक 6) के नियमों के अनुसार दंडात्मक कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
11. दिव्यांग/ नेत्रहीन परीक्षार्थी को परीक्षा से कम से कम दो दिन पूर्व सम्बंधित केंद्र पर पंहुच कर केन्द्राधीक्षक को लिखित सूचना देना अनिवार्य है।
12. परीक्षा समाप्ति के उपरान्त ही परीक्षार्थी प्रयुक्त प्रश्न पत्र बुकलेट एवं ओएमआर की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकेंगे।
13. परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक नोट :-
I. डी. एल. एड. सामान्य पाठ्यक्रम के अभ्यर्थी हिंदी भाषा के ही प्रश्न पत्र हल करेंगे।
II. डी. एल. एड. संस्कृत पाठ्यक्रम के अभ्यर्थी संस्कृत भाषा के ही प्रश्न पत्र हल करेंगे।
III. डी. एल. एड. दोनों पाठयक्रमों (सामान्य व संस्कृत) के अभ्यर्थी संस्कृत भाषा के ही प्रश्न पत्र हल करेंगे।
IV. भाग द में आवेदक द्वारा आवेदन पत्र में चुने गए पाठ्यक्रम अनुसार ही भाषा (हिंदी/संस्कृत) के प्रश्नों का उत्तर दें।
14. ओएमआर में रोल नंबर, प्रश्न पत्र पुस्तिका क्रमांक, प्रश्न पत्र सीरीज आवश्यक रूप से भरे अन्यथा आपका परीक्षा परिणाम घोषित करना संभव नहीं हो पायेगा।
15. परीक्षार्थी परीक्षा समाप्ति के उपरांत ही परिसर को छोड़ सकेंगे।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


