Hindi Newsकरियर न्यूज़BSSC 2nd Inter Level Vacancy last date today: Bihar Inter Level Recruitment 23175 posts onlinebssc
BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: 12वीं पास तुरंत इंटर-लेवल भर्ती के 23,175 पदों के लिए करें अप्लाई, लास्ट डेट आज

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: 12वीं पास तुरंत इंटर-लेवल भर्ती के 23,175 पदों के लिए करें अप्लाई, लास्ट डेट आज

संक्षेप:

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: : बिहार इंटर-लेवल भर्ती के 23,175 पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख आज 15 दिसंबर 2025 है, अगर आपने फॉर्म जमा नहीं किया, तो अभी फॉर्म सबमिट करें।

Dec 15, 2025 10:31 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे बिहार के लाखों युवाओं के लिए एक बेहद जरूरी जॉब अपडेट है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने इंटर-लेवल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025 के माध्यम से 23,175 पदों पर जो बंपर भर्ती निकाली थी, उसके लिए आवेदन करने का समय अब लगभग खत्म हो चुका है। ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख आज 15 दिसंबर 2025 है, अगर आपने अभी तक फॉर्म जमा नहीं किया, तो फौरन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इतना बड़ा मौका फिर कब मिलेगा?

BSSC द्वारा निकाली गई कुल 23,175 पदों की संख्या पिछले कई सालों की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जिन्होंने 10+2 (इंटरमीडिएट) की परीक्षा पास कर ली है। इस भर्ती के तहत लोअर डिविजन क्लर्क (LDC), क्लर्क-सह-टाईपिस्ट और जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर जैसे कई महत्वपूर्ण इंटर-स्तरीय पद शामिल हैं। इसमें महिला उम्मीदवारों के लिए भी 7,000 से अधिक सीटें आरक्षित हैं।

आयु सीमा: 1 अगस्त 2025 तक उम्मीदवारों की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसमें सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी लागू है।

BSSC 2nd Inter Level Recruitment 2025 Apply Online Link

आवेदन शुल्क: सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

चयन प्रक्रिया और जरूरी बातें

उम्मीदवारों का चयन तीन प्रमुख चरणों के आधार पर किया जाएगा।

प्रारंभिक परीक्षा : यह पहला चरण है जिसे पास करना अनिवार्य होगा।

मुख्य परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: अंतिम चयन के लिए यह चरण महत्वपूर्ण है।

परीक्षा का पैटर्न ऐसा बनाया गया है कि इसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता परीक्षण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।

ऐसे करें आवेदन-

अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो इस प्रक्रिया को तुरंत पूरा करें।

1. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर मौजूद 'BSSC Inter Level 2025 Apply Online' लिंक पर क्लिक करें।

3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और अपनी आईडी बनाएं।

4. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।

6. शुल्क जमा होने के बाद, फॉर्म में सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

7. आवश्यक डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें और अंत में फॉर्म सबमिट कर दें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।