
BSSC 2nd Inter Level : बिहार द्वितीय इंटर लेवल भर्ती ने रुलाया, ढाई साल में सिर्फ आवेदन, रिक्तियां 4 बार बढ़ीं
BSSC 2nd Inter Level : बिहार कर्मचारी चयन आयोग देश का पहला आयोग है, जहां ढाई साल से द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा के लिए आवेदन लिया जा रहा है। लेकिन प्रारंभिक परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं हुई है। वर्ष 2023 के सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग देश का पहला आयोग है, जहां ढाई साल से द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा के लिए आवेदन लिया जा रहा है। लेकिन प्रारंभिक परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं हुई है। वर्ष 2023 के सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें अब तक कई बार संशोधन हुए। आवेदन की तिथि के विस्तार से प्रमाणपत्र जमा और सुधार इसमें शामिल हैं। इन ढाई वर्षों में चार बार रिक्तियों की संख्या बढ़ाई गई है। लेकिन एकबार भी अभ्यर्थियों को यह नहीं बताया गया कि प्रारंभिक परीक्षा कब होगी। परीक्षा ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन इसपर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
हाल में आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष आलोक राज ने इस्तीफा दे दिया था। नई जिम्मेदारी अभी तक किसी को स्थाई तौर पर नहीं सौंपी गई है। ऐसी स्थिति में परीक्षा संचालन के लिए कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं है। आयोग के सीनियर पदाधिकारी रुटीन कार्यों को संपादित कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें पदों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। जबतक स्थायी चेयरमैन नहीं आएंगे। परीक्षा के संबंध में निर्णय होने में विलंब होगा। मिली जानकारी के अनुसार 34 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है। इसमें आवेदनों की संख्या और बढ़ सकती है। अभी लाखों अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए इंतजार करना पड़ेगा। इधर प्रतियोगिता परीक्षा विशेषज्ञ डॉ. गुरु रहमान कहते हैं परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है। इसे जल्दी आयोजित कराना चाहिए। पहले इंटर स्तरीय परीक्षा को पूरा करने में आयोग ने सात साल का समय लिया था।
बीएसएससी द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा के आवेदन की स्थिति
मुख्य रजिस्ट्रेशन अवधि (2023)
- पहली बार आवेदन 27 सितंबर 2023 से शुरू हुई।
- पहली विस्तारित तिथि- 11 नवंबर 2023 तक
- अंतिम विस्तारित तिथि- 11 दिसंबर 2023 (यह पहली बार की प्रक्रिया का अंतिम समय था)
- डॉक्यूमेंट अपलोड और सुधार (सुधार विंडो-2024)
- फॉर्म भरने के बाद, आयोग ने सभी अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड करना अनिवार्य कर दिया। सुधार का मौका दिया। इसे तीन बार बढ़ाया गया।
- पहली बार- 18 जनवरी से 18 फरवरी 2024 तक किया गया।
- दूसरी बार- इसे बढ़ाकर 18 मार्च 2024 किया गया।
- तीसरी बार- इसे फिर से बढ़ाकर 11 जून 2024 तक किया गया।
फॉर्म का फिर से खुलना (रिओपन- 2025-26)
- हाल ही में आयोग ने पदों की संख्या बढ़ाकर 24,492 कर दी है। नए अभ्यर्थियों के लिए फॉर्म भरने का पोर्टल फिर से खोल दिया है।
- रिओपन तिथि- 15 अक्टूबर 2025
- अंतिम तिथि (वर्तमान): अब इसे बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 तक कर दिया गया है।
आवेदन तिथि में विस्तार
- प्रारंभिक आवेदन तिथि (संशोधित)- 15 अक्टूबर 2025
- पहली बार विस्तार (शुल्क)- 25 नवंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक
- (आवेदन)- 27 नवंबर 2025 से 18 दिसंबर 2025 तक
- दूसरी बार विस्तार (शुल्क)- 15 दिसंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 तक
- (आवेदन) 18 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक- नवीनतम विस्तार (शुल्क और आवेदन) : 13 जनवरी 2026 से बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 तक-(शुल्क) और 15 जनवरी 2026 से बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 (आवेदन)
- पदों की संख्या में वृद्धि : शुरुआत में 11,098 पद थे, जिन्हें बढ़ाकर 12,199, फिर 23,175 और अंततः 24,492 कर दिया गया है।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




