BSNL JTO Recruitment 2026: BSNL में निकली जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर पदों पर सरकारी नौकरी, 40000 तक मिलेगी सैलरी
BSNL JTO Recruitment 2026: बीएसएनएल ने 'जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर' (JTO) के पदों को भरने के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 100 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

BSNL JTO Recruitment 2026: टेलीकॉम सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे देश के युवाओं के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक बहुत ही शानदार और बड़ा अवसर निकाला है। बीएसएनएल ने 'जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर' (JTO) के पदों को भरने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देश के विभिन्न सर्किलों में कुल 100 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की सीधी नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र इंजीनियरिंग स्नातक बिना किसी देरी के तय तारीख से अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 4 जून 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 3 जुलाई 2026
आवेदन सुधार : 4 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक
लिखित परीक्षा (CBT) की संभावित तिथि: अगस्त 2026 (प्रस्तावित)
कैटेगरी के अनुसार पदों की डिटेल्स
कुल 100 पदों में से सामान्य और क्रीमी लेयर ओबीसी (UR/OBC-CL) के लिए 61 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 12 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 10 पद और नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी (OBC-NCL) के लिए 6 पद सुरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के अभ्यर्थियों को भी नियमानुसार विशेष आरक्षण दिया गया है।
कौन कर सकता है आवेदन? जानें योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी सरकार या यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषयों में बीई (B.E) या बीटेक (B.Tech) की डिग्री होनी आवश्यक है। इंजीनियरिंग ब्रांचों में टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) और इंस्ट्रूमेंटेशन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस में एमएससी (M.Sc) अथवा संबंधित विषयों में एमटेक (M.Tech) डिग्रीधारक युवा भी फॉर्म भरने के पात्र हैं।
आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन का आधार: इस भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों का अंतिम चयन पूरी तरह से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन परीक्षा की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
सैलरी पैकेज-
जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर्स को 16,400 रुपये से लेकर 40,500 रुपये प्रति माह का आकर्षक बेसिक पे-स्केल (IDA E-1 Pay Scale) और अन्य भत्ते मिलेंगे।
आवेदन शुल्क: फॉर्म भरने के लिए सामान्य (General), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2,000 रुपये फीस चुकानी होगी। वहीं, एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 1,000 रुपये तय किया गया है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


