Hindi Newsकरियर न्यूज़bsf sports quota recruitment 2026 549 constable gd vacancy apply
खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका, BSF में खेल कोटे से 549 भर्तियां; जल्द करें आवेदन

खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका, BSF में खेल कोटे से 549 भर्तियां; जल्द करें आवेदन

संक्षेप:

देश के लिए खेल चुके युवाओं को अब वर्दी पहनने का मौका मिल रहा है। बीएसएफ ने खेल कोटे से 549 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

Jan 12, 2026 09:24 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

खेल के मैदान में देश का नाम रोशन करने वाले युवाओं के लिए अब सीमा पर देश की रक्षा करने का अवसर भी खुल गया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने खेल कोटे के तहत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 549 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती खास तौर पर उन खिलाड़ियों के लिए है, जिन्होंने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया है या पदक हासिल किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीएसएफ की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ये नियुक्तियां अस्थायी आधार पर की जाएंगी। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

किन खेलों के लिए कितने पद

इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद एथलेटिक्स (103) के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा कुश्ती (फ्री स्टाइल - 31, ग्रेको रोमन - 20), स्वीमिंग (31), वॉलीबॉल (29), वेट लिफ्टिंग (24), जूडो (21), फुटबॉल (21), क्रॉस कंट्री (21), बॉक्सिंग (30), साइक्लिंग (16), कराटे (15), वुशु (15), हैंडबॉल (15), ताइक्वांडो (14), जिम्नास्टिक (12), हॉकी (10), योगा (10) समेत कई खेल शामिल हैं। पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए पद अलग अलग निर्धारित किए गए हैं।

योग्यता और खेल उपलब्धियां

इन पदों के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप, राष्ट्रीय या जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप जैसी मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो या पदक जीता हो। बीएसएफ ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी खिलाड़ी ने एक ही प्रतियोगिता में एक से अधिक पदक जीते हैं, तो उसे सर्वोच्च पदक के आधार पर ही अंक दिए जाएंगे।

आयु सीमा और वेतनमान

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा, जो केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार होगा।

चयन प्रक्रिया और शारीरिक मानक
चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षण, खेल कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल होंगे। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम कद 170 सेमी और महिलाओं के लिए 157 सेमी तय किया गया है। पुरुषों के लिए सीना 80 सेमी (5 सेमी फुलाव सहित) होना जरूरी है।

बीएसएफ ने यह भी साफ किया है कि स्थायी टैटू मान्य नहीं होंगे, हालांकि कुछ सीमित स्थितियों में हाथ के अंदर की ओर बने टैटू स्वीकार किए जा सकते हैं।

आवेदन शुल्क और आवेदन तरीका

आवेदन शुल्क 159 रुपये रखा गया है। हालांकि एससी/एसटी वर्ग और महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना होगा, फिर Apply Here लिंक के जरिए फॉर्म भरना होगा। सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन पत्र सब्मिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।

कुल मिलाकर, यह भर्ती उन खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मौका है, जो खेल के साथ साथ देशसेवा का जज्बा भी रखते हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।