
BSF HC ASI Result : बीएसएफ हेड कांस्टेबल व एएसआई फिजिकल में 275567 पास, जानें लिखित परीक्षा पैटर्न
BSF HC, ASI Result : बीएसएफ हेड कांस्टेबल व एएसआई भर्ती को लेकर हुए फिजिकल टेस्ट व फिजिकल मीजरमेंट टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में अगले चरण लिखित परीक्षा के लिए कुल 2,75,567 अभ्यर्थिों को शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
BSF HC, ASI Result : बीएसएफ हेड कांस्टेबल व एएसआई भर्ती को लेकर हुए फिजिकल टेस्ट व फिजिकल मीजरमेंट टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में अगले चरण लिखित परीक्षा के लिए कुल 2,75,567 अभ्यर्थिों को शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इसमें एएसआई स्टेनो / कॉम्बेटेंट स्टेनो के लिए 8526 और सीएपीएफ में हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल कॉम्बेटेंट और असम राइफल्स में हवलदार क्लर्क के लिए 267041 को अस्थायी तौर पर आगे चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती के जरिए बीएसएफ हेड कांस्टेबल मिनिस्टीयल के 1496 और एएसआई स्टेनो के 256 पदों पर भर्ती होगी।

अगले राउंड लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे। एएसआई स्टेनो / कॉम्बेटेंट और हेड कांस्टेबल ( मिनिस्टीरियल / कॉम्बेटेंट ) सीएपीएफ तथा हवलदार क्लर्क इन असम राइफल्स एग्जाम-2024 का विज्ञापन 8 जून 2024 को जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 08.07.2024 थी। पीईटी व पीएसटी परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 17 मार्च 2025 से 02 जून 2025 तक आयोजित की गई थी।
लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड कब आएंगे
बीएसएफ ने कहा है कि दूसरे चरण की परीक्षा के लिए योग्य और चयनित उम्मीदवारों को ई-प्रवेश पत्र/कॉल लेटर सीएससी द्वारा नियत समय पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर जाकर अपडेट लेते रहें। लिखित परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड (सीबीटी) होगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट, डीवी व मेडिकल होगा।
लिखित परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा
- परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।
- कुल अंक: 100
- समय: 1 घंटा 40 मिनट
- प्रश्नपत्र केवल हिंदी एवं अंग्रेजी में होगा।
हिंदी/अंग्रेज़ी भाषा (वैकल्पिक) , सामान्य बुद्धिमत्ता , संख्यात्मक योग्यता , लिपिकीय योग्यता , कंप्यूटर ज्ञान , सभी पांचों सेक्शन से 20-20 अंक के 20-20 प्रश्न होंगे।





