BSF Constable Tradesman Result 2026 OUT, Link: बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन रिजल्ट bsf.gov.in पर जारी, डाउनलोड लिंक

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

BSF Constable Tradesman Result 2026 Link:  सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन PET/PST परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा के लिए 1.81 लाख से अधिक उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। छात्र bsf.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं।

BSF Constable Tradesman Result 2026 OUT, Link: बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन रिजल्ट bsf.gov.in पर जारी, डाउनलोड लिंक

BSF Constable Tradesman Result 2026 Download Link: देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सीमा सुरक्षा बल (BSF) में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज एक बेहद बड़ा दिन है। गृह मंत्रालय के अधीन सीमा सुरक्षा बल ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती परीक्षा के पहले चरण का परिणाम पर घोषित कर दिया है। इस भर्ती के तहत आयोजित किए गए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब बिना किसी देरी के बीएसएफ के आधिकारिक भर्ती पोर्टल bsf.gov.in या rectt.bsf.gov.in पर जाकर चयनित उम्मीदवारों की पूरी पीडीएफ लिस्ट देख सकते हैं।

लिखित परीक्षा की रेस में 1.81 लाख अभ्यर्थी शामिल

बीएसएफ भर्ती अनुभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पहले चरण की शारीरिक परीक्षा के बाद कुल 1,81,143 उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो अब भर्ती के दूसरे चरण यानी लिखित परीक्षा में अपनी किस्मत आजमाएंगे। इस लिस्ट में देश सेवा का जज्बा रखने वाले 1,76,361 पुरुष उम्मीदवार और कंधों से कंधा मिलाकर चलने वाली 4,782 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

BSF Constable Tradesman Result 2026 Direct Link

दिसंबर से मार्च तक चला था फिजिकल का महाकुंभ

इस बड़ी भर्ती प्रक्रिया के लिए देश भर के विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर 26 दिसंबर 2025 से 28 मार्च 2026 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) का कड़ा आयोजन किया गया था। इससे पहले, इस भर्ती का नोटिफिकेशन 25 जुलाई 2025 को जारी हुआ था और आवेदन की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2025 थी। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जनवरी 2026 में दो बार शुद्धिपत्र भी जारी किए गए थे।

अगला पड़ाव: लिखित परीक्षा के लिए कस लें कमर

शारीरिक परीक्षा पास करने वाले इन 1.81 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए अब अगला पड़ाव बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है। यह लिखित परीक्षा ही तय करेगी कि किसे बीएसएफ की वर्दी पहनने का गौरव प्राप्त होगा। एनटीए या बीएसएफ जल्द ही इस लिखित परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी आवश्यक जानकारी अपने आधिकारिक पोर्टल पर साझा करेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी फर्जी खबर पर विश्वास न करें और केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही नजर बनाए रखें।

लिखित परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा

- परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

कुल अंक: 100

समय: 2 घंटे

प्रश्नपत्र केवल हिंदी एवं अंग्रेजी में होगा।

वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट पीडीएफ:

स्टेप 1: सबसे पहले बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट bsf.gov.in या rectt.bsf.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर मौजूद 'Result' या 'Constable Tradesman First Phase Result' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: आपके सामने शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स के रोल नंबर वाली एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

स्टेप 4: इसे डाउनलोड करें और Ctrl + F कमांड की मदद से अपना रोल नंबर खोजें। अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप लिखित परीक्षा के लिए योग्य हैं!

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।