BSEB STET Result 2025 Update: बिहार STET 2025 रिजल्ट जारी, 2.56 लाख सफल, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

BSEB STET Result 2025 Live Update: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा STET 2025 का परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें कुल 57.96 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

BSEB STET Result 2025 Update: बिहार STET 2025 रिजल्ट जारी, 2.56 लाख सफल, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

bseb stet result 2025 live update kahan kaise check bihar stet result

Himanshu Tiwari| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 05 Jan 2026 06:40 PM IST
हमें फॉलो करें

BSEB STET Result 2025 Update: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2025 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने 5 जनवरी 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम की घोषणा की। कुल 4.42 लाख अभ्यर्थियों में से 2.56 लाख सफल हुए हैं।

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना Bihar STET Result 2025 और स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org और bsebstet.com पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ विषयवार अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस भी जारी कर दिया गया है।

यहां देखें Bihar STET Result 2025 Download Link

अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से सीधे स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी के प्राप्त अंक, श्रेणी और परीक्षा में उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण होने की स्थिति साफ तौर पर दर्ज होगी।

रिजल्ट देखने से पहले अभ्यर्थियों को नीचे दी गई चीजें अपने पास रखनी चाहिए:

  • बिहार STET 2025 का एडमिट कार्ड
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि
  • चालू इंटरनेट कनेक्शन
  • मोबाइल फोन / लैपटॉप / कंप्यूटर

Bihar STET Scorecard 2025 में कौन-कौन सी जानकारियां होंगी?

BSEB द्वारा जारी किए गए Bihar STET Result 2025-26 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई अहम जानकारियां शामिल होती हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें। किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर तुरंत बोर्ड को सूचित करें।

स्कोरकार्ड में शामिल विवरण

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • पेपर (पेपर-I या पेपर-II)
  • विषय
  • श्रेणी
  • प्राप्त अंक
  • क्वालिफाइंग स्टेटस

Bihar STET Result 2025 कैसे चेक करें?

अगर आप भी बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले bsebstet.com या secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर “Bihar STET Result 2025 / Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • स्कोरकार्ड को डाउनलोड या प्रिंट कर सुरक्षित रख लें।

5 Jan 2026, 05:05:42 PM IST

BSEB STET Result 2025 Live: 24 नवंबर को जारी हुई थी प्रोविजनल आंसर-की

BSEB STET 2025 परीक्षा को लेकर बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर-की 24 नवंबर 2025 को जारी की थी। इसी दिन से उम्मीदवारों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था। जिन अभ्यर्थियों को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति थी, वे तय प्रक्रिया के तहत अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते थे। बोर्ड ने आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2025 तय की थी, जिसके बाद अब फाइनल आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है।

5 Jan 2026, 04:41:40 PM IST

BSEB STET Result 2025 Live: रिजल्ट जारी होते ही ऐसे करें चेक

BSEB STET Result 2025 जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर चेक कर सकेंगे। सबसे पहले होम पेज पर मौजूद “BSEB STET Result 2025” के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। डिटेल्स सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। उम्मीदवार रिजल्ट को ध्यान से जांच लें और भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट या हार्ड कॉपी जरूर संभालकर रखें।

5 Jan 2026, 04:32:17 PM IST

BSEB STET Result 2025 Live: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा, 5 जनवरी तक आ सकता है रिजल्ट

BSEB STET Result 2025 को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में बड़ा दावा किया जा रहा है। अलग-अलग खबरों के मुताबिक, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के चेयरमैन ने संकेत दिए हैं कि STET 2025 का रिजल्ट 5 जनवरी 2026 तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस दावे की अभी तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही रिजल्ट की तय तारीख या समय को लेकर कोई नोटिस जारी किया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे केवल ऑफिशियल वेबसाइट और बोर्ड की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

5 Jan 2026, 04:26:49 PM IST

BSEB STET Result 2025 Live: रिजल्ट डेट पर सस्पेंस बरकरार, बोर्ड ने समय को लेकर नहीं दी कोई नई जानकारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से STET 2025 रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई ताजा अपडेट जारी नहीं किया गया है। आज बोर्ड ने समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा की है, जिससे अभ्यर्थियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। उम्मीदवार लगातार ऑफिशियल वेबसाइट और नोटिस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल बोर्ड की तरफ से सिर्फ इतना साफ किया गया है कि रिजल्ट की जानकारी समय आने पर आधिकारिक तौर पर साझा की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरBSEB STET Result 2025 Update: बिहार STET 2025 रिजल्ट जारी, 2.56 लाख सफल, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
;;;