Hindi Newsकरियर न्यूज़bseb sakshamta pariksha : bihar Competency Test niyojit teachers in Bihar have the opportunity to become state govt empl
सक्षमता परीक्षा : बिहार के 82000 नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनने का मौका, यह अंतिम अवसर

सक्षमता परीक्षा : बिहार के 82000 नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनने का मौका, यह अंतिम अवसर

संक्षेप:

बिहार के स्थानीय निकाय के हजारों नियोजित शिक्षकों के लिए यह नया साल निर्णायक साबित होगा। राज्य के लगभग 82 हजार शिक्षक अभ्यर्थी, जिन्हें अब तक राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त नहीं हो सका है, उनके लिए यह वर्ष अंतिम अवसर होगा।

Jan 02, 2026 12:37 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार के स्थानीय निकाय के हजारों नियोजित शिक्षकों के लिए यह नया साल निर्णायक साबित होगा। राज्य के लगभग 82 हजार शिक्षक अभ्यर्थी, जिन्हें अब तक राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त नहीं हो सका है, उनके लिए यह वर्ष अंतिम अवसर होगा। इन शिक्षकों को राज्यकर्मी बनने के लिए इस वर्ष अंतिम मौका मिलेगा। यह अवसर उन शिक्षकों को मिलेगा जो अब तक चार प्रयासों में सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए हैं या किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। इस अंतिम अवसर के बाद असफल रहने वाले शिक्षकों के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सक्षमता परीक्षा पंचम का आयोजन करेगी। यह परीक्षा इस माह के अंत या फरवरी में आयोजित होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परीक्षा में दो वर्ग के शिक्षक अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहला वर्ग उन 52,961 शिक्षकों का होगा जो अब तक हुई चार परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण रहे हैं। वहीं दूसरा वर्ग लगभग 30,000 ऐसे नियोजित शिक्षकों का है जो इन चारों में किसी भी परीक्षा में किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए हैं। कुल मिलाकर 82 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को उनकी सेवा स्थायी करने के लिए यह अंतिम मौका होगा। बिहार बोर्ड के आंकड़ो को अनुसार पहली सक्षमता परीक्षा में 11209, दूसरी में 15205, तीसरी में 16543 और चौथी परीक्षा में 10004 शिक्षक अभ्यर्थी असफल हुए थे।

बीपीएससी टीआरई के पाठ्यक्रम से पूछे जाएंगे सवाल

सक्षमता पंचम में बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक नियुक्ति परीक्षा एक, दो और तीन के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम से सवाल पूछे जाएंगे। पहली से पांचवी के लिए भाषा विषय के 30, सामान्य अध्ययन से 40 और सामान्य विषय से 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक से भाषा, सामान्य अध्ययन और शारीरिक शिक्षा के क्रमश: 30, 40 और 80 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं 6-8, 9-10 और 11वीं-12वीं के शिक्षकों से भाषा, सामान्य अध्ययन और संबंधित विषय से क्रमश : 30, 40 और 80 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।