
अब तक 266786 शिक्षक सक्षमता परीक्षा में पास, अब काउंसलिंग, सक्षमता -5 के लिए 31 दिसंबर से
स्थानीय निकाय के शिक्षकों लिए अबतक आयोजित चार परीक्षाओं में कुल 3 लाख 19 हजार 747 शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हुए है। इनमें से 2 लाख 66 हजार 786 (83.44%) शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
बिहार बोर्ड ने शनिवार को स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा चतुर्थ का परिणाम जारी कर दिया। स्थानीय निकाय के शिक्षकों लिए अबतक आयोजित चार परीक्षाओं में कुल 3 लाख 19 हजार 747 शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हुए है। इनमें से 2 लाख 66 हजार 786 (83.44%) शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब भी लगभग 30 हजार शिक्षक अभ्यर्थी ऐसे हैं जो इस परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं।
पुरुष शिक्षक अभ्यर्थियों की सफलता का प्रतिशत अधिक: कुल 14936 शिक्षक अभ्यर्थियों में 8501 महिला और 6435 पुरुष थे। इनमें पुरुष शिक्षक अभ्यर्थियों की सफलता का प्रतिशत अधिक है। कुल महिला शिक्षक अभ्यर्थियों में से 2725 (32.06%) और पुरुष शिक्षक अभ्यर्थियों में से 2207 (34.30%) ने सफलता हासिल की है। मालूम हो कि परीक्षा का आयोजन पटना के बापू परीक्षा परिसर स्थित ऑनलाइन केंद्र में हुआ था। 2 घंटे 30 मिनट में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने थे। इसमें भाग-1 ,भाषा में 30 प्रश्न, भाग-2 सामान्य अध्ययन में 40 प्रश्न और भाग-3, संबंधित विषय में 80 प्रश्न पूछे गए थे।
काउंसिलिंग कराई जाएगी: बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाफल पूरी तरह से औपबंधिक है। शिक्षा विभाग की ओर से सभी सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसकी सूचना अलग से दी जाएगी। मालूम हो कि सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 40%, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34%, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांग एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए 32% निर्धारित है।
सक्षमता पंचम के लिए आवेदन 31 दिसंबर से
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने सक्षमता पंचम के लिए आवेदन की तिथि की भी घोषणा कर दी है। आवेदन 31 दिसंबर से 9 जनवरी तक लिए जाएंगे। यह स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली अंतिम परीक्षा होगी। उन्होंनेे बताया कि परीक्षा जनवरी के अंत या फरवरी में होगी।
परिणाम: सक्षमता-4 में 33 फीसदी गुरुजी ही सफल
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने शनिवार को स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा चतुर्थ का परिणाम जारी कर दिया। कुल 33.02 फीसदी गुरुजी ही सफल हुए है। परीक्षा में 14936 शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 4932 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने परिणाम जारी किया। अभ्यर्थी https://sakshamtabihar.com पर लॉगिन आइडी और पासवर्ड अंकित कर परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा 24 से 27 सितंबर और 12 अक्तूबर तथा 22 अक्तूबर को हुई थी। सबसे अधिक अभ्यर्थी पहली से पांचवी के लिए कुल 13726 थे। इनमें से 4182 (30.47%), कक्षा 6-8 के लिए शामिल 387 में से 266 (68.73%), कक्षा 9-10 के लिए शामिल 592 में से 354 (59.80%) और कक्षा 11-12 के लिए शामिल 231 में से 130 (56.28%) शिक्षक अभ्यर्थियों को कामयाबी मिली है। बिहार बोर्ड द्वारा स्थानीय निकाय के शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां




