BESB Matric Toppers 2026: पूर्णिया के 6 स्टूडेंट्स ने बनाई टॉप-10 में जगह, 97.4% के साथ पहले नंबर पर अंश राज

Mar 29, 2026 03:49 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

Bihar Board Matric Result Toppers List 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिला पूर्णिया की बात करें, तो यहां से टॉप 10 में 6 छात्र और छात्राओं ने जगह बनाई है। पूर्णिाय जिले से अंश राज ने टॉप किया है।

BESB Matric Toppers 2026: पूर्णिया के 6 स्टूडेंट्स ने बनाई टॉप-10 में जगह, 97.4% के साथ पहले नंबर पर अंश राज

Bihar Board Matric Result Toppers List 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड ऑफिस में यह रिजल्ट जारी किया है। साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है। इस बार टॉप-10 में कुल 139 छात्र और छात्राओं के नाम शामिल है। इस बार पास प्रतिशत 81.79 फीसदी रहा। टॉपर्स की लिस्ट में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। इस बार सिमुलतला आवासीय स्कूल की पुष्पांजलि कुमारी (जमुई) और वैशाली की सबरीन परवीन ने 500 में से 492 अंक यानी 98.4 फीसदी अंक लाकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। साथ ही बोर्ड ने जिला-वाइस भी परिणाम घोषित किया है। जिला पूर्णिया की बात करें, तो यहां से टॉप 10 में 6 छात्र और छात्राओं ने जगह बनाई है। Bihar Board Matric Result 2026 Direct Link

पूर्णिया जिले से टॉपर्स की लिस्ट और रैंक

1. अंश राज- उत्क्रमित एम एस बैरिया गौरियार रुपौली- 1 रैंक- 97.4%

2. विकास कुमार- उच्च माध्यमिक विद्यालय मटेली खेमचंद- 2 रैंक- 95.6

3. महिमा कुमारी- उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मीरगंज- 3 रैंक- 95.2

4. डिंपी कुमारी- अचिंत साह उच्च विद्यालय बेलौरी- 3 रैंक- 95.2

5. रक्षा कुमारी- उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चंपावती- 3 रैंक- 95.2

6. देव कुमार शाह- उच्च माध्यमिक विद्यालय कन्फलिया- 3 रैंक- 95.2

पूर्णिया जिले से अंशराज ने किया टॉप

पूर्णिाय जिले से अंश राज ने टॉप किया है। उन्होंने 500 मे से 487 अंक हासिल किए। अंश राज ने 97.4% अंक हासिल किए हैं। अंश पूर्णिया जिले के रुपौली के रहने वाले हैं। ओवरऑल अंश राज ने बिहार में चौथा स्थान हासिल किया है।

जिले से 3 छात्राओं ने किया नाम रौशन

बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 के रिजल्ट के टॉप-10 में पूर्णिया जिले से 3 छात्राओं ने जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। इसमें से महिमा कुमारी, डिंपी कुमारी और रक्षा कुमारी शामिल है। डिंपी कुमारी पूर्णिया शहर के वार्ड 42 के घोषपाड़ा निवासी पुरुषोत्तम कुमार कि पुत्री है। डिंपी के पिता पुरुषोत्तम बेलौरी के समीप एक छोटी सी हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद डिंपी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनके दो छोटे भाई भी वर्तमान में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।

कैसे चेक करें बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 का रिजल्ट

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर "Bihar Board Matric Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

-अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।

- 'Submit' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

- भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

स्क्रूटनी के लिए कब से करें आवेदन

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी करते हुए बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड दसवीं स्क्रूटिनी के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 अप्रैल से शुरू होगी और 07 अप्रैल 2026 तक चलेंगे। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट result.biharboardonline.org या matricbiharboard.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।