BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए 1 अप्रैल से भरे जाएंगे फॉर्म, जानें पूरी प्रक्रिया
BSEB Bihar Board 10th Result 2026: छात्रों ने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 सफलता के झंडे गाड़े हैं, वहीं कुछ छात्र ऐसे भी हैं जो एक या दो विषयों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए या फेल हो गए हैं। कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है।

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 , Sarkari Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा मैट्रिक (10वीं) का परिणाम घोषित किए जाने के बाद छात्रों के बीच उत्साह और गहमागहमी का माहौल है। जहां बड़ी संख्या में छात्रों ने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 सफलता के झंडे गाड़े हैं, वहीं कुछ छात्र ऐसे भी हैं जो एक या दो विषयों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए या फेल हो गए हैं। अगर आप भी उन्हीं छात्रों में से एक हैं, तो निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates
बिहार बोर्ड ने ऐसे छात्रों के लिए 'लाइफलाइन' जारी कर दी है। बोर्ड ने घोषणा की है कि मैट्रिक की विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है। यह उन छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है जो अपनी छोटी सी चूक को सुधारकर इसी साल आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं।
कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 की आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने स्पष्ट किया है कि छात्र इस विशेष अवसर का लाभ उठाने के लिए 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समय सीमा बेहद कम है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।
कौन दे सकता है यह परीक्षा?
वे छात्र जो मैट्रिक की मुख्य परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में फेल हो गए हैं, वे बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा देकर पास हो सकते हैं। या फिर वे छात्र जिन्होंने परीक्षा फॉर्म तो भरा था, लेकिन किसी वैलिड कारण या स्कूल की लापरवाही से मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए, वे 'विशेष परीक्षा' श्रेणी में शामिल होकर अपना साल बचा सकते हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक में पास होने के लिए क्या हैं पासिंग मार्क्स
एक छात्र को मैट्रिक परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय के थ्योरी वाले हिस्से में कुल अंकों का 30 प्रतिशत और प्रत्येक विषय के प्रैक्टिकल में कुल अंकों का 40 प्रतिशत प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। फर्स्ट डिविजन प्राप्त करने के लिए एक छात्र को 300 अंक प्राप्त करने होते हैं, जबकि सेकेंड डिविजन के लिए यह 225 है।
आवेदन की प्रक्रिया और फीस
छात्रों को इस परीक्षा के लिए अपने संबंधित स्कूलों के माध्यम से ही आवेदन करना होगा।सबसे पहले छात्रों को स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा। स्कूल प्रशासन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर छात्र का फॉर्म भरेगा। आवेदन के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। बिना शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इसी साल मिलेगा एडमिशन, नहीं बर्बाद होगा साल
बिहार बोर्ड की इस पहल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द (मई के अंत या जून की शुरुआत तक) जारी कर दिया जाता है। इसका सीधा फायदा यह होता है कि छात्र इसी शैक्षणिक सत्र में 11वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) में नामांकन ले सकते हैं। इससे उनका पूरा एक साल खराब होने से बच जाता है और वे अपने दोस्तों के साथ ही आगे की पढ़ाई जारी रख पाते हैं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


