Hindi Newsकरियर न्यूज़BSEB Inter Practical Exams 2026: Starting from Jan 10; Admit Cards Released
BSEB 12th Practical Exams: 10 जनवरी से शुरू होंगी बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी किए जरूरी निर्देश

BSEB 12th Practical Exams: 10 जनवरी से शुरू होंगी बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी किए जरूरी निर्देश

संक्षेप:

BSEB Inter Practical Exams 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से इंटर की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए बोर्ड ने परीक्षार्थियों के एडमिड कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं।

Jan 05, 2026 06:31 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BSEB Inter Practical Exams 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इंटर की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए बोर्ड ने परीक्षार्थियों के एडमिड कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्कूलों को मिली समय निर्धारण की आजादी

बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 10 से 20 जनवरी के बीच सभी स्कूल अपनी सुविधा और संसाधनों के अनुसार परीक्षा की सटीक तिथि और समय का निर्धारण स्वयं करेंगे। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने संबंधित विद्यालय से संपर्क कर यह जान लें कि उनके विषय की प्रायोगिक परीक्षा किस दिन और किस शिफ्ट में होगी।

थ्योरी परीक्षा के एडमिट कार्ड पर अपडेट

प्रायोगिक परीक्षा के साथ-साथ बोर्ड ने मुख्य थ्योरी परीक्षा के एडमिट कार्ड की तिथि भी घोषित कर दी है। थ्योरी परीक्षा का एडमिट कार्ड 16 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे या अपने स्कूल के माध्यम से प्राप्त कर पाएंगे।

अनिवार्य है प्रैक्टिकल में उपस्थिति

बोर्ड ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण नियम की ओर छात्रों का ध्यान आकर्षित किया है। समिति के अनुसार, जो परीक्षार्थी प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होंगे, केवल उन्हें ही थ्योरी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। यदि कोई छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा में अनुपस्थित रहता है, तो उसे मुख्य परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है।

बिहार बोर्ड ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे समय रहते अपना प्रायोगिक प्राप्त कर लें और विद्यालय द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।