बिहार बोर्ड की सौगात, अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी बिना पैसे खर्च किए करेंगे JEE-NEET की तैयारी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिहार बोर्ड ने 155 स्कूलों में मुफ्त JEE-NEET कोचिंग और 700 स्कूलों में विद्या साथी डिजिटल मंच शुरू किया है। इसके तहत गरीब छात्रों को बड़ा फायदा मिलेगा।

bseb free jee neet coaching vidya saathi bihar schools
कोचिंग

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है। जिन परिवारों के पास निजी कोचिंग संस्थानों की मोटी फीस भरने के पैसे नहीं थे अब उनके बच्चे भी इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी उतने ही अच्छे माहौल में कर सकेंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB ने अपने मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम को और बड़े स्तर पर फैला दिया है, और इस बार दायरा पहले से कहीं ज्यादा चौड़ा है।

155 स्कूलों तक पहुंची JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग

बोर्ड ने अपनी इस योजना को राज्य के 155 चुनिंदा सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल प्लस-टू स्कूलों तक पहुंचाया है। इसका सीधा फायदा 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाले उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जो JEE और NEET जैसी देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी उनके रास्ते में रोड़ा बनती रही है। बोर्ड का कहना है कि इस पूरी पहल को अनुभवी शिक्षकों की मदद से चलाया जा रहा है, ताकि बच्चों को निजी कोचिंग संस्थानों पर पूरी तरह निर्भर न रहना पड़े।

बताया जा रहा है कि यह सिलसिला यूं ही अचानक शुरू नहीं हुआ। इससे पहले पटना में चुनिंदा स्कूलों में शाम की कोचिंग कक्षाएं शुरू की गई थीं, और उसके बाद धीरे-धीरे इसे ऑनलाइन माध्यम से और मॉडल स्कूलों तक बढ़ाया गया। अब बच्चों को उनके सिलेबस के हिसाब से तैयार किए गए विषयवार वीडियो पाठ भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिन्हें खुद शिक्षकों ने JEE और NEET के पैटर्न को ध्यान में रखकर बनाया है।

'विद्या साथी' मंच से 700 स्कूलों को मिलेगा सहारा

सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग ही नहीं, बोर्ड अब पढ़ाई-लिखाई को डिजिटल तरीके से और मजबूत बनाने में भी जुटा है। इसके लिए 'विद्या साथी' नाम से एक इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है, जिसे राज्य के करीब 700 मॉडल स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। इस मंच के जरिए बच्चे अपने मन के सवाल शिक्षकों से सीधे पूछ सकेंगे और मुश्किल विषयों को आसानी से समझ पाएंगे। साथ ही, उन्हें पीडीएफ जैसी डिजिटल स्टडी सामग्री भी हाथोंहाथ मिल जाएगी। बोर्ड ने जिला शिक्षा अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि वे स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ तालमेल बिठाकर जल्द से जल्द सभी 700 मॉडल स्कूलों को इस मंच से जोड़ने का काम पूरा करें, ताकि किसी भी बच्चे को इसका लाभ लेने में देरी न हो।

आवासीय और गैर-आवासीय दोनों तरह की कोचिंग की सुविधा

जो बच्चे रहकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए पटना के दरियापुर स्थित पटना कॉलेजिएट स्कूल और गोलघर की बांकीपुर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में आवासीय कोचिंग की भी व्यवस्था है। वहीं जो घर से आना-जाना पसंद करते हैं, उनके लिए पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, पूर्णिया, सहरसा, मुंगेर और भागलपुर में गैर-आवासीय केंद्र चल रहे हैं। यानी राज्य के लगभग हर बड़े हिस्से के बच्चों तक यह सुविधा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। आने वाले दिनों में बोर्ड मुख्यालय में एक आधुनिक स्टूडियो बनाने की भी योजना है, जहां से लाइव क्लासेज चलाई जा सकेंगी और इसका सीधा प्रसारण नेटवर्क में जुड़े सभी स्कूलों तक होगा।

BSEB के चेयरमैन थियागराजन एसएम के मुताबिक, मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम पहले से ही बच्चों को फायदा पहुंचा रहा है और इसे अनुभवी शिक्षकों की देखरेख में चलाया जा रहा है। उनका कहना है कि इस विस्तार का मकसद सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर मौका देना और उनका अकादमिक सहयोग और मजबूत करना है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी बिना पैसे खर्च किए करेंगे JEE-NEET की तैयारी