BSEB D.El.Ed Exam 2026: बिहार में भावी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, आज से शुरू ऑनलाइन आवेदन
बिहार बोर्ड ने D.El.Ed सत्र 2025 27 और 2024 26 सेकेंड ईयर के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की है। इस बार बैकलॉग वालों को भी मौका मिला है।

BSEB D.El.Ed Exam 2026: बिहार में प्राइमरी शिक्षक बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Diploma in Elementary Education (D.El.Ed.) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। यह प्रक्रिया खास तौर पर सत्र 2025 27 और 2024 26 के सेकेंड ईयर छात्रों के लिए है। बोर्ड का कहना है कि आधिकारिक पोर्टल 9 फरवरी 2026 से खोल दिया जाएगा, जहां छात्र अपना परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे और फीस ऑनलाइन जमा कर पाएंगे।
D.El.Ed कोर्स बिहार ही नहीं, पूरे देश में प्राथमिक शिक्षक बनने की नींव माना जाता है। इस कोर्स के जरिए छात्रों को पढ़ाने के आधुनिक तरीके, क्लासरूम संभालने की कला और बच्चों को समझकर पढ़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है।
BSEB D.El.Ed Exam 2026: कब तक भरे जाएंगे D.El.Ed परीक्षा फॉर्म
BSEB की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक आवेदन की समय सीमा इस तरह तय की गई है:
- सामान्य तिथि: 9 फरवरी से 18 फरवरी 2026
- लेट फीस के साथ: 19 फरवरी से 22 फरवरी 2026
जो छात्र तय समय पर आवेदन नहीं करेंगे, उन्हें आगे चलकर परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा।
किन छात्रों को मिलेगा आवेदन का मौका
यह परीक्षा फॉर्म प्रक्रिया सिर्फ नए छात्रों तक सीमित नहीं है। बोर्ड ने बैकलॉग छात्रों को भी बड़ी राहत दी है। सत्र 2022-24 और 2023-25 के वे छात्र जिनके कुछ पेपर छूट गए थे या बैक पेपर रह गए थे ऐसे छात्र भी इस बार आवेदन कर सकते हैं और अपने अधूरे पेपर पास कर D.El.Ed सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं। इससे उन छात्रों को फायदा होगा जो किसी कारण से पहले परीक्षा पास नहीं कर पाए थे।
आवेदन में किन बातों का रखना होगा ध्यान
BSEB ने साफ चेतावनी दी है कि गलत जानकारी भरा फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा। अधूरा आवेदन स्वीकार नहीं होगा। सभी छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन कार्ड अपलोड करना अनिवार्य है। छात्रों को अपनी पर्सनल और शैक्षणिक जानकारी अच्छी तरह जांच, परख कर ही सबमिट करनी होगी।
इन संस्थानों के जरिए होगी जांच और सत्यापन
बोर्ड ने आवेदन की जांच और सबमिशन के लिए कुछ संस्थानों को जिम्मेदारी दी है, जिनमें शामिल हैं:
- कृष्णानंदन सहाय नगर, मुजफ्फरपुर
- मिथिला हनुमंथ नेशनल हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन कॉलेज, इंद्रानगर, गया
- मिश्रलगमा, धनश्यामपुर दरभंगा
इन संस्थानों के जरिए आवेदन का सत्यापन किया जाएगा और फिर बोर्ड को भेजा जाएगा।
D.El.Ed कोर्स क्यों है इतना जरूरी
D.El.Ed कोर्स उन छात्रों के लिए बनाया गया है जो प्राइमरी स्कूल में शिक्षक बनना चाहते हैं। इस कोर्स में छात्रों को बच्चों को पढ़ाने के आसान और असरदार तरीके क्लासरूम मैनेजमेंट, नया और आधुनिक सिलेबस समझना, स्टूडेंट्स को एक्टिव तरीके से पढ़ाने की रणनीति सिखाई जाती है, ताकि वे स्कूल में जाकर सीधे पढ़ाने के लिए तैयार रहें।
BSEB D.El.Ed Exam Form 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
जो छात्र आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - dped.biharboardonline.org
2. कॉलेज द्वारा दिया गया User ID और Password डालकर लॉगिन करें
3. अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स चेक करें
4. रजिस्ट्रेशन कार्ड अपलोड करें
5. पूरा फॉर्म भरकर ऑनलाइन सबमिट करें
6. आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी एक कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है।



