
बिहार सक्षमता परीक्षा : सत्यापन के बाद डीपीओ हस्ताक्षर कर अपलोड करेंगे एडमिट कार्ड
बिहार सक्षमता परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों का अक्टूबर नवंबर के वेतन भुगतान से सत्यापन कर एडमिट कार्ड पर डीपीओ हस्ताक्षर करेंगे। शिक्षकों के डाउनलोड किए एडमिट कार्ड का सत्यापन कर डीपीओ अपलोड करेंगे।
बिहार सक्षमता परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों का अक्टूबर नवंबर के वेतन भुगतान से सत्यापन कर एडमिट कार्ड पर डीपीओ हस्ताक्षर करेंगे। शिक्षकों के डाउनलोड किए एडमिट कार्ड का सत्यापन कर डीपीओ अपलोड करेंगे। सक्षमता परीक्षा के पांचवें चरण को लेकर शिक्षकों को यह निर्देश मिला है। इसके साथ ही ऑनलाइन प्रैक्टिस का शिक्षकों को निर्देश मिला है। चौथे चरण की परीक्षा में एक लाख से अधिक अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण हुए थे। अब तक होने वाली सक्षमता परीक्षा में अनुपस्थित और अनुत्तीर्ण शिक्षकों को इस परीक्षा में शामिल होना है।
शिक्षक अभ्यर्थी द्वारा भरे गये आवेदन सबमिट करने के बाद संबंधित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के लॉगिन में जाएगा। जांच के बाद वे इसे अंतिम रूप से सबमिट करेंगे, जिस पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) का डिजिटल हस्ताक्षर होगा।
सत्यापन के दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी यह आश्वस्त हो लेंगे कि शिक्षक अभ्यर्थी सक्षम स्थानीय निकाय द्वारा वास्तव में नियोजित शिक्षक हैं। परीक्षा फार्म भरते समय शिक्षक अभ्यर्थी द्वारा खास कर पिता/पति का नाम, जन्म तिथि एवं योगदान की तिथि आदि सही भरा गया है या नहीं, मिलान करने के बाद ही सबमिट किया जाएगा।
मूल प्रवेश पत्र गुम हुआ तो दोबारा नहीं होगा निर्गत
परीक्षा देने के बाद मूल प्रवेश पत्र गुम होने की स्थिति में शिक्षक अभ्यर्थी को दोबारा प्रवेश पत्र निर्गत नहीं होगा। समिति द्वारा जारी प्रवेश पत्र शिक्षक अभ्यर्थी द्वारा डाउनलोड किया जाएगा। शिक्षक अभ्यर्थी के आधार कार्ड, नियोजन इकाई द्वारा जारी नियुक्ति पत्र एवं फोटो का मिलान कर ही जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना द्वारा प्रवेश पत्र पर प्रतिहस्ताक्षर किया जाएगा। 9 जनवरी तक फॉर्म भरा जाएगा।





