BSEB Bihar Board Result 2025 today how many passed and failed topper list of 2024 Bihar Board Result : साल 2024 में कैसा रहा था बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? यहां जानें सबकुछ, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़BSEB Bihar Board Result 2025 today how many passed and failed topper list of 2024

Bihar Board Result : साल 2024 में कैसा रहा था बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? यहां जानें सबकुछ

  • BSEB Bihar Board Result 2025 : बिहार बोर्ड आज 1 बजकर 15 मिनट पर 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 ( Bihar Board Inter Result 2025 ) दोपहर 1:15 बजे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पटना कार्यालय में जारी किया जाएगा।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 25 March 2025 09:40 AM
share Share
Follow Us on
Bihar Board Result : साल 2024 में कैसा रहा था बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? यहां जानें सबकुछ

BSEB Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड आज 1 बजकर 15 मिनट पर 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 ( Bihar Board Inter Result 2025 ) दोपहर 1:15 बजे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पटना कार्यालय में जारी किया जाएगा। 12वीं की तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट ( Bihar Board Inter Result 2025 ) एक साथ जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result

पर भी चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड पिछले कई वर्षों से सबसे पहले रिजल्ट जारी कर रहा है। इस साल भी बिहार बोर्ड मूल्यांकन समाप्त होने के 16वें दिन रिजल्ट जारी करेगा। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 38 जिलों में 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से आठ मार्च तक किया गया था। आइए देखते हैं पिछले साल यानी 2024 का बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसा रहा था-

पिछले साल यानी 2024 के बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की बात करें तो कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21% रहा था। यह अबतक का सबसे बेहतर परिणाम था। इसमें लड़कों की तुलना में लड़कियों का रिजल्ट ज्यादा बेहतर हुआ था। लड़कियों की सफलता का प्रतिशत 88.84 और लड़कों की सफलता का प्रतिशत 85.69 रहा था। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो साइंस का रिजल्ट 87.7 फीसदी, कॉमर्स का रिजल्ट 94.88 फीसदी और आर्ट्स का रिजल्ट 86.15 फीसदी रहा था। साल 2024 में 23 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था।

पिछले साल 12,91,684 में से कितने लड़के लड़कियां हुए थे पास

परीक्षा में शामिल-12,91,684

लड़कों की संख्या-6,69,467

लड़कियों की संख्या-6,22,217

सफल लड़कियां- 5,52,793

सफल लड़के- 5,73,656

परीक्षा से निष्कासित-1523

पिछले साल के बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के स्ट्रीम वाइज टॉपर

इंटर विज्ञान : मृत्युंजय कुमार: 481 (96.20 फीसदी)

इंटर कला : तुषार कुमार : 482 अंक (96.40 फीसदी)

इंटर कॉमर्स : प्रिया कुमार : 478 अंक (95.60 फीसदी)

बीते वर्ष के बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट साइंस टॉपर्स लिस्ट

रैंक छात्र कुल मार्क्स

1. मृत्युंजय कुमार 481

2. सिमरन गुप्ता 477

2. वरुण कुमार 477

3. प्रिंस कुमार 476

4. आकृति कुमारी 475

4. राजा कुमार 475

4. साना कुमारी 475

4. प्रज्ञा कुमारी 474

5. अनुष्का गुप्ता 474

5. अंकिता कुमारी 474

5. प्रिंस राज 474

बीते वर्ष के आर्ट्स के टॉपरों की लिस्ट

रैंक छात्र कुल मार्क्स

1. तुषार कुमार 482

2. निशि सिन्हा 473

3.तनु कुमारी 472

4. कुमार निशांत 469

5. अभिलाषा कुमारी 468

पिछले साल के कॉमर्स साइड के टॉपरों की लिस्ट-

रैंक छात्र कुल मार्क्स

1. प्रिया कुमारी 478

2. सौरभ कुमार 470

3. गुलशन कुमार 469

3. कुणाल कुमार 469

4. सुजाता कुमारी 468

4. साक्षी कुमारी 468

5. धर्मवीर कुमार 467

5. दिपाली कुमारी 467

ये भी पढ़ें:Live : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट आज होगा जारी, यहां मिलेगी मार्कशीट