Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026 में 15 लाख छात्र और 1699 केंद्र, लड़कियों के लिए विशेष मॉडल सेंटर
BSEB Bihar Board Matric Exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से आयोजित माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) 17 फरवरी से राज्य के 1,699 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। परीक्षा के लिए 15,12,687 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।

BSEB Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से आयोजित माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) 17 फरवरी से राज्य के 1,699 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। परीक्षा के लिए 15,12,687 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। इनमें 7,85,726 छात्राएं और 7,26,961 छात्र शामिल हैं। पटना जिले में चार मॉडल केंद्र समेत प्रत्येक जिले में चार मॉडल केंद्र सहित राज्यभर में 152 मॉडल केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर केवल छात्राएं शामिल होंगी। केंद्रों पर प्रतिनियुक्त सभी कर्मी भी महिलाएं होंगी। केंद्रों को फूलों और गुब्बारों से सजाया जाएगा।
इस बार भी परीक्षा में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। पटना जिले में कुल 71,022 परीक्षार्थियों के लिए 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 :30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से 5:15 बजे तक चलेगी।
पहली पाली के लिए नौ बजे तक प्रवेश
पहली पाली की परीक्षा के लिए प्रवेश 8:30 बजे से नौ बजे तक प्रवेश मिलेगा। दूसरी पाली की परीक्षा के लिए एक बजे से 1:30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। राज्यभर से प्रथम पाली में 7,58,633 परीक्षार्थी और दूसरी पाली में 7,54,054 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में प्रथम पाली में 35,897 और दूसरी पाली में 35,125 परीक्षार्थी शामिल होंगे। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सभी जिला पदाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और डीपीओ को परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। परीक्षा में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
16 फरवरी से सक्रिय होगा कंट्रोल रूम
परीक्षा के सफल संचालन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम 16 फरवरी से 25 फरवरी तक कार्यरत रहेगा। समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0612-2232257 और 0612-2232227 पर संपर्क किया जा सकता है। दिव्यांग परीक्षार्थियों को अधिकतम 20 मिनट प्रति घंटा का अतिरिक्त समय मिलेगा।
प्रवेश पत्र हो गया गुम तो रोल सूची से सत्यापित कर मिलेगा प्रवेश
यदि किसी परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र खो या घर छूट जाता है, तो ऐसी स्थिति में उपस्थिति पत्रक में स्कैन फोटो से उसे पहचान कर और रोल सूची से सत्यापित कर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के लिए आने वाले पदाधिकारियों के लिए एक निरीक्षण पंजी संधारित किया जाएगा।
दो स्तरों पर होगी तलाशी
किसी भी छात्र को इलेक्ट्रॉनिक वॉच, स्मार्ट वॉच, मैग्नेटिक वॉच पहनकर परीक्षा भवन में प्रवेश करना वर्जित कर दिया गया है। प्रवेश के समय देखा जाएगा कि परीक्षार्थियों के पास वैध प्रवेश पत्र, पेन, पेंसिल, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स के अलावा कुछ नहीं है। परीक्षार्थियों की दो स्तरों पर तलाशी ली ली जाएगी।
यहां बनाए गए हैं मॉडल केंद्र
● राजकीय बालिका प्लस टू विद्यालय बांकीपुर
● राजकीय बालिका उच्च विद्यालय शास्त्रीनगर
● कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय यारपुर (गर्दनीबाग)
● राजकीय बालिका उच्च विद्यालय गर्दनीबाग
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


