बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे कब तक आ सकते हैं? क्या कहते हैं 5 सालों के ट्रेंड

Mar 05, 2026 06:45 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

bseb bihar board 12th inter result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं (इंटर) परीक्षा 2026 के नतीजे मार्च के तीसरे या चौथे हफ्ते में जारी होने की पूरी उम्मीद है, छात्र आधिकारिक वेबसाइट और एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे।

बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे कब तक आ सकते हैं? क्या कहते हैं 5 सालों के ट्रेंड

bseb bihar board 12th inter result 2026: बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाएं खत्म होने के साथ ही अब लाखों छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज हो गई हैं। हर किसी के जेहन में बस एक ही सवाल है कि आखिर उनकी मेहनत का नतीजा कब सामने आएगा। अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य भी इस साल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की इंटर परीक्षा में शामिल हुआ है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। कापियों की चेकिंग का काम जोरों पर है और बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारियों में जुट गया है। आइए तफसील से जानते हैं कि रिजल्ट कब तक आ सकता है, इसे चेक करने का सबसे आसान तरीका क्या है और पिछले सालों के आंकड़े क्या कहानी बयां करते हैं।

bseb bihar board 12th inter result 2026 : कब आ रहा है आपका रिजल्ट?

बिहार बोर्ड पिछले कुछ सालों से पूरे देश में सबसे पहले नतीजे जारी करने का रिकॉर्ड बनाता आ रहा है। इस साल भी बोर्ड अपने उसी ट्रैक रिकॉर्ड को कायम रखने की जुगत में है। 2026 में बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी के आसपास ही खत्म हो गई थीं। ऐसे में बोर्ड के सूत्रों और पिछले सालों के पैटर्न पर नजर डालें, तो पूरी उम्मीद है कि BSEB इंटर का रिजल्ट मार्च के तीसरे या चौथे हफ्ते के शुरुआती दिनों में जारी कर दिया जाएगा। अगर तारीखों की बात करें, तो 15 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच किसी भी दिन खुशखबरी मिल सकती है। पिछले साल भी जब 15 फरवरी को परीक्षाएं खत्म हुई थीं, तो बोर्ड ने 38 दिनों के भीतर 25 मार्च को नतीजे घोषित कर दिए थे।

bseb bihar board 12th inter result 2026 इस साल कितने छात्रों ने दी है परीक्षा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पूरे सूबे से कुल 13,17,846 छात्र-छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। सिर्फ राजधानी पटना की बात करें, तो यहां के 84 परीक्षा केंद्रों पर 73,963 छात्रों ने परीक्षा दी है। आपको बता दें कि विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce) और कला (Arts) तीनों ही स्ट्रीम के नतीजे एक ही दिन और एक ही वक्त पर घोषित किए जाएंगे, जिससे छात्रों को अलग-अलग इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगर पिछले शानदार प्रदर्शन की बात करें, तो साल 2024 में 12वीं का पासिंग प्रतिशत 87.21% रहा था, जो बिहार के छात्रों की बेहतरीन तैयारी को साबित करता है।

पिछले 5 सालों का क्या रहा है ट्रेंड?

बिहार बोर्ड कितनी तेजी से काम करता है, इसका अंदाजा आप पिछले पांच सालों के आंकड़ों से लगा सकते हैं:

  • 2025: आखिरी परीक्षा 15 फरवरी को हुई और 38 दिन बाद 25 मार्च को रिजल्ट आ गया।
  • 2024: 11 फरवरी को परीक्षा खत्म हुई और 41 दिन के गैप के बाद 23 मार्च को नतीजे आए।
  • 2023: 11 फरवरी को एग्जाम खत्म हुए और 38 दिन बाद 21 मार्च को रिजल्ट घोषित।
  • 2022: 14 फरवरी को आखिरी पेपर था और महज 30 दिनों में 16 मार्च को रिजल्ट आ गया।
  • 2021: 13 फरवरी को परीक्षा खत्म हुई और 41 दिन बाद 26 मार्च को रिजल्ट जारी हुआ।

रिजल्ट आने पर ऑनलाइन कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?

नतीजे जारी होने के बाद सबसे बड़ी दिक्कत वेबसाइट क्रैश होने की आती है। इसलिए आपको पहले से पता होना चाहिए कि रिजल्ट कहां और कैसे चेक करना है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - interresult2025.com या interbiharboard.com पर जाएं। (बोर्ड हर साल लिंक अपडेट करता है, इसलिए आधिकारिक घोषणा का ध्यान रखें)।

2. होमपेज पर जाते ही आपको “Examination Results” का एक सेक्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

3. इसके बाद “Senior Secondary Annual Examination 2026” वाले लिंक को चुनें।

4. अब अपनी स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या वोकेशनल) का चुनाव करें।

5. स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। वहां अपना रोल नंबर (Roll Number) और रोल कोड (Roll Code) सही-सही भरें।

6. सारी जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करना या इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

इंटरनेट न चले तो SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

कई बार ऐसा होता है कि एक साथ लाखों छात्रों के वेबसाइट पर आने से सर्वर डाउन हो जाता है। ऐसे में आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बिहार बोर्ड ने छात्रों की सहूलियत के लिए एसएमएस (SMS) की सुविधा भी दी है। इसके लिए बस अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और टाइप करें "BIHAR12 (स्पेस) अपना रोल कोड (स्पेस) अपना रोल नंबर" और इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। कुछ ही मिनटों में आपके मोबाइल पर आपके नंबरों का ब्योरा मैसेज के जरिए आ जाएगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।