Bihar Board : बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में कंपार्ट वालों को ग्रेस, श्रेणी का लाभ नहीं

लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

सत्र 2023-25 और उसके बाद के विद्यार्थी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2027 में शामिल हो सकेंगे। 2027 की इंटर परीक्षा में कंपार्ट में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को ग्रेस, श्रेणी या अन्य किसी तरह की सुविधा नहीं मिलेगी।

12th Inter examination
परीक्षा

सत्र 2023-25 और उसके बाद के विद्यार्थी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2027 में शामिल हो सकेंगे। 2027 की इंटर परीक्षा में कंपार्ट में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को ग्रेस, श्रेणी या अन्य किसी तरह की सुविधा नहीं मिलेगी। 25 अगस्त से इंटर का परीक्षा फॉर्म भराना शुरू हो गया है। सत्र 2025 और 26 के छात्र-छात्राओं को पूर्ववर्ती कोटि में सभी विषय की परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। सत्र 2022-24 और इससे पहले के परीक्षार्थी इस बार की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इसे लेकर निर्देश दिया है।

इंटर परीक्षा 2025 और 26 के सूचीकृत विद्यार्थी का सूचीकरण संख्या इंटर परीक्षा 2027 में पूर्ववर्ती कोटि के तौर पर शामिल होने के लिए मान्य है। पूर्ववर्ती कोटि के परीक्षार्थी अपने स्कूल-कॉलेज के माध्यम से अपने सभी विषय की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। सूचीकरण की मान्यता लगातार तीन साल के लिए ही वैध है। ऐसे में इससे पहले के छात्र छात्राओं को आवेदन करने का मौका नहीं दिया गया है। फिलहाल 25 अगस्त से इंटर का परीक्षा फॉर्म भराना शुरू हो गया है। फॉर्म भरने के लिए छात्र शिक्षण संस्थानों में पहुंच रहे हैं और जानकारी ले रहे हैं।

प्रैक्टिकल में अनुपस्थित छात्र नहीं हो सकेंगे कंपार्टमेंटल में शामिल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2027 की परीक्षा के लिए निर्देश दिया है कि 2023-25 और 2024-26 के वैसे छात्र-छात्राएं जो दो विषयों में फेल रहे हों, वे कंपार्टमेंटल के तौर पर 2027 की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इन अभ्यर्थियों को प्रैक्टिकल विषय में परीक्षा में शामिल होना और पास होना अनिवार्य है। अगर प्रैक्टिकल में छात्र अनुतीर्ण या अनुपस्थित रहे हैं तो वे कंपार्टमेंट श्रेणी की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। कंपार्ट के तौर पर शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को विशेष परीक्षा या मुख्य परीक्षा में प्रैक्टिकल में मिले अंक को कैरी ऑन किया जाएगा। इस कोटि के परीक्षार्थी को श्रेणी, ग्रेस अंक और अन्य सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। दो विषयों या अधिक में फेल परीक्षार्थी पूर्ववर्ती कोटि में भी शामिल हो सकते हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में कंपार्ट वालों को ग्रेस, श्रेणी का लाभ नहीं