बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट फॉर्म भरने वालों के लिए राहत, बढ़ी आखिरी तारीख; कब तक कर सकेंगे आवेदन

Apr 04, 2026 08:40 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

bseb bihar board 12th compartment exam 2026 : बिहार बोर्ड (BSEB) ने 12वीं कंपार्टमेंट और स्पेशल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 अप्रैल तक बढ़ा दी है। छात्र अपने स्कूल के जरिए जल्द फॉर्म भरें।

बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट फॉर्म भरने वालों के लिए राहत, बढ़ी आखिरी तारीख; कब तक कर सकेंगे आवेदन

bseb bihar board 12th compartment exam 2026 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) के 23 मार्च 2026 को घोषित किए। रिजल्ट आने के बाद सूबे के बहुत से घरों में जश्न का माहौल था। मिठाइयां बांटी जा रही थीं। लेकिन कुछ छात्र ऐसे भी थे जिनके चेहरे पर मायूसी छा गई थी। नंबर कम आने या किसी एक दो विषय में लटक जाने से दिल भारी होना लाजमी है। पर कहते हैं ना कि 'गिरते हैं शहसवार ही मैदान ए जंग में', जो गिर कर दोबारा खड़ा हो जाए वही असली बाजीगर होता है। बिहार बोर्ड ने ऐसे ही छात्रों को अपनी गलतियां सुधारने और अपना कीमती साल बचाने का एक शानदार मौका दिया है। अगर आप किसी भी कारण से अब तक कंपार्टमेंट या स्पेशल परीक्षा का फॉर्म नहीं भर पाए थे तो अब आपके लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। बोर्ड ने आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब आप 6 अप्रैल 2026 तक बेफिक्र होकर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

तारीख बढ़ी अब न करें कोई देरी

शुरुआत में बोर्ड ने इसके लिए काफी कम समय मुकर्रर किया था। 2 अप्रैल 2026 से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। लेकिन कई छात्रों की शिकायतें आ रही थीं कि उन्हें फॉर्म भरने का पूरा वक्त नहीं मिला या फिर कागजातों की कमी की वजह से वो अपना मौका चूक गए हैं। इन तमाम दिक्कतों और बच्चों के भविष्य को देखते हुए बोर्ड ने दरियादिली दिखाते हुए फैसला लिया है कि अब 6 अप्रैल 2026 तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। यह उन सभी छात्रों के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है, जो इस बार की परीक्षा में शामिल थे और किसी वजह से फेल हो गए हैं। इसके अलावा, जिन बच्चों को लगता है कि उनके नंबर उनकी मेहनत के हिसाब से नहीं आए और वे अपने नंबरों में सुधार करना चाहते हैं वो भी अपनी किस्मत और मेहनत दोबारा आजमा सकते हैं।

फीस और खर्च का क्या है हिसाब-किताब?

अब जब आप फॉर्म भरने का मन बना ही चुके हैं, तो आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा, यह जानना भी बेहद जरूरी है। बोर्ड ने इसके लिए जो फीस तय की है, वो बहुत ज्यादा नहीं है।

  • आवेदन शुल्क: 150 रुपये
  • परीक्षा शुल्क: 260 रुपये

लेकिन यहां एक और सुकून देने वाली बात है खासकर उन छात्रों के लिए जो आर्थिक रूप से थोड़े कमजोर तबके से आते हैं। बोर्ड ने अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के रेगुलर छात्रों को परीक्षा शुल्क से पूरी तरह से छूट दी है। यानी इन्हें वो 260 रुपये नहीं देने पड़ेंगे।

फॉर्म भरने का तरीका क्या है?

आजकल हर काम ऑनलाइन होने लगा है लेकिन यहां आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप सीधे जाकर किसी साइबर कैफे से या अपने मोबाइल से यह फॉर्म खुद सबमिट नहीं कर सकते। बोर्ड ने सख्त हिदायत दी है कि आवेदन केवल और केवल आपके स्कूल के माध्यम से ही भरे जाएंगे। इसलिए सबसे पहला काम ये करें कि अपने स्कूल के प्रिंसिपल या क्लर्क से जाकर मिलें।

प्रक्रिया कुछ इस तरह होगी

1. सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा (यह काम स्कूल का प्रशासन करेगा)।

2. वहां 'कंपार्टमेंट परीक्षा' (Compartment Exam) के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद छात्र का रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) जैसी जरूरी जानकारी भरनी होगी।

4. अंत में निर्धारित फीस का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट कर दिया जाएगा।

कब होंगे ये एग्जाम?

आपको याद ही होगा कि इस साल 12वीं की मुख्य परीक्षाएं 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी 2026 के बीच बड़े ही कड़े इंतजामों के बीच कराई गई थीं। अब जिन बच्चों ने कंपार्टमेंट या स्पेशल एग्जाम का फॉर्म भरा है उनके जेहन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ये सप्लीमेंट्री परीक्षाएं कब होंगी? हालांकि बोर्ड ने अभी तक इसकी कोई पक्की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। इसलिए फॉर्म भरने के बाद हाथ पर हाथ धरकर न बैठें। अपनी किताबों से दोबारा पक्की वाली दोस्ती कर लें और जो गलतियां पिछली बार हुई थीं, उन्हें सुधारने में जी-जान से जुट जाएं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।