BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं के बाद साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स क्या लें? विकास दिव्यकीर्ति की खास टिप्स

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड के 10वीं यानी मैट्रिक का रिजल्ट आज यानी 29 मार्च 2026 को जारी हो गया है। डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने कई बातें बताई हैं, जो छात्रों को स्ट्रीम चुनने में मदद कर सकती है।

BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं के बाद साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स क्या लें? विकास दिव्यकीर्ति की खास टिप्स

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड के 10वीं यानी मैट्रिक का रिजल्ट आज यानी 29 मार्च 2026 को जारी हो गया है। जो भी छात्र 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वो अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट https://result.biharboardonline.org और https://matricbiharboard.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी https://www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result भी परिणाम चेक सकते हैं।

Bihar Board 10th Result 2026 Direct Link

बता दें कि इस बार मैट्रिक परीक्षा में 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने के बाद ज्यादातर छात्रों के मन में यह सवाल होता है कि आगे क्या करें, कौन सा स्ट्रीम चुने, जो उनके करियर और भविष्य दोनों के लिए सही रहे। इस बारे में डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने कई बातें बताई हैं, जो छात्रों को स्ट्रीम चुनने में मदद कर सकती है। चलिए इस बारे में विकास दिव्यकीर्ति की राय जानते हैं।

10वीं के बाद क्या करें

विकास दिव्यकीर्ति के अनुसार, 10वीं कक्षा के बाद करियर का चुनाव केवल अंकों के आधार पर नहीं, बल्कि रुचि और व्यक्तित्व के आधार पर किया जाना चाहिए। वो कहते हैं कि जो व्यक्ति रुचि और एप्टिट्यूट के आधार पर काम चुनेगा वो व्यक्ति जीवन में ना केवल सबसे ज्यादा सफल होगा, बल्कि सबसे ज्यादा संतुष्ट भी रहेगा। वो कहते हैं कि यदि बचपन से ही ये बात सबको पता लग जाए, तो कितनी बड़ी बात होगी।

वो कहते हैं कि हमारे यहां सिस्टम क्या है कि 10वीं कक्षा तक किसी को कुछ नहीं पता है कि हमें आगे चलकर क्या करना है। किस क्षेत्र में करियर बनाना है। फिर उससे पूछेंगे कि 10वीं के बाद आगे जीवन में क्या करना है। वो कहता है कि मुझे क्या है। फिर प्रिंसिपल और टीचर कहेंगे कि बेटा तुम्हारी साइंस अच्छी है, तो साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स ले लो। हमारे यहां स्ट्रीम से चुनाव होता है कि कौन बच्चा कितना पढ़ाई में तेज है।

सफलता के मंत्र

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का कहना है कि सफलता पाने का सबसे बड़ा मंत्र निरंतर प्रयास और सही दिशा में मेहनत करना है। उन्होंने कहा कि केवल सपने देखना ही काफी नहीं होता, बल्कि उन सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करना भी जरूरी होता है। कई बार लोग असफलता मिलने पर हार मान लेते हैं, लेकिन वास्तव में असफलता ही हमें आगे बढ़ने की सीख देती है।

उन्होंने बताया कि जीवन में सफल होने के लिए धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास बहुत जरूरी हैं। यदि किसी व्यक्ति में ये तीनों गुण हैं तो वह धीरे-धीरे अपने मुकाम को हासिल कर सकता है। उनका मानना है कि हर व्यक्ति की अपनी क्षमता होती है और उसे अपनी क्षमता को पहचानकर उसी दिशा में काम करना चाहिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।