BSEB Bihar Board 10th Result 2026 : कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां रोल नंबर डालकर कर सकेंगे चेक
BSEB Bihar Board 10th Result 2026 date : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। परिणाम 29 से 31 मार्च के बीच घोषित होने की संभावना है।

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 date : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। परिणाम 29 से 31 मार्च के बीच घोषित होने की संभावना है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bsebexam.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर अपने रोल कोड और रोल नंबर का इस्तेमाल करके चेक कर सकेंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान पर भी अपना परिणाम देख सकेंगे।
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में राज्यभर से 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। राज्य के कुल 1699 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। मूल्यांकन कार्य 2 से 13 मार्च तक चला। यह लगातार आठवीं बार होगा जब बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का परिणाम सभी बोर्डों से पहले जारी करेगा। पिछले वर्ष मैट्रिक का परिणाम 29 मार्च को ही जारी किया गया था।
कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर "Bihar Board Matric Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।
'Submit' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।
इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी https://www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result भी परिणाम चेक सकेंगे।
इस बार कैसा रहा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
इस वर्ष इंटर में 85.19 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। बिहार बोर्ड ने इस बार भी तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी किया। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20%) के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 अंक (95.80%) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स में गया की निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) के साथ टॉप किया। सीतामढ़ी की सिद्धि शिखा, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के एमडी लकी अंसारी ने 478 अंक के साथ दूसरा स्थान साझा किया। बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) के साथ सर्वोच्च स्थान हासिल किया। पटना की माही कुमारी दूसरे और निशिका श्री तीसरे स्थान पर रही।
पिछले साल कैसा रहा था बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
पिछले साल के परिणाम की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए थे, जहां कुल मिलाकर 82.11 % छात्रों को सफलता मिली। तीन स्टूडेंट्स साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67 प्रतिशत और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67 रहा था।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


