Bihar Board 10th Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा कल से शुरू, जरूर जान लें एग्जाम गाइडलाइंस

Feb 16, 2025 09:48 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

  • BSEB Bihar Board 10th Exam 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा कल 17 फरवरी 2025 से शुरू हो रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एग्जाम में जाने से पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस को जरूर जान लें।

Bihar Board 10th Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा कल से शुरू, जरूर जान लें एग्जाम गाइडलाइंस

BSEB Bihar Board 10th Exam 2025 Guidelines: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा कल 17 फरवरी 2025 से शुरू हो रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एग्जाम में जाने से पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस को जरूर जान लें। कहीं ऐसा न हो आपकी एक गलती आपकी परीक्षा रद्द होने का कारण बन जाए। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा 25 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।

बिहार मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025, कल 17 फरवरी को राज्य के 1,677 परीक्षा केंद्रों पर पहली शिफ्ट में 7,92,987 छात्रों और दूसरी शिफ्ट में 7,92,881 परीक्षार्थियों के लिए मातृभाषा विषय की परीक्षा के साथ शुरू होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। तो वहीं, दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।

गाइडलाइंस-

1. परीक्षार्थी परीक्षा में अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं।

2. परीक्षा केन्द्र पर जूता मोजा पहनकर आने की मनाही है। परीक्षा देने के लिए चप्पल में ही आना होगा। यदि कोई परीक्षार्थी जूता-मोजा में आए तो उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। बोर्ड ने यह भी कहा है कि परीक्षा केन्द्र पर देरी से पहुंचने वाले परीक्षार्थी यदि जबरदस्ती अवैध रूप से परीक्षा परिसर में प्रवेश करेंगे तो उन्हें दो वर्ष के लिए परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा।

3. सभी परीक्षार्थी भीड़-भाड़ से बचने के लिए तथा समय से अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुँचने के लिए निर्धारित समय से 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

4. परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पहले बंद कर दिया जायेगा।

5. इस परीक्षा में परीक्षा प्रारंभ होने के लिए पहली शिफ्ट में निर्धारित समय सुबह 09:30 बजे से 1 घंटा पहले सुबह 8:30 बजे से परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा।

6. पहली शिफ्ट में सुबह 09:30 बजे से आधा घंटा पहले सुबह 9:00 बजे परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद हो जाएगा।

7. दूसरी शिफ्ट में निर्धारित समय दोपहर 2 बजे से 1 घंटा पहले दोपहर 1 बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा और 1:30 बजे परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद हो जाएगा।

8. निर्धारित समय के बाद विलम्ब से आने वाले परीक्षार्थी को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

9. परीक्षार्थी सिर्फ सूई वाली घड़ी पहन कर ही परीक्षा भवन में प्रवेश करेंगे। यानी कि डिजिटल घड़ी की अनुमति नहीं है।

10. प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि लाना या प्रयोग करना वर्जित है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, JAC 10th 12th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।