BSEB 10th Compartment Exam : बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंट व स्पेशल परीक्षा के लिए आवेदन कल से, गाइडलाइंस जारी

Apr 03, 2025 01:26 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

  • BSEB Bihar Board 10th Compartment Exam, Special Exam : बिहार बोर्ड मैट्रिक विशेष परीक्षा 2025 और मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन कल 4 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे।

BSEB 10th Compartment Exam : बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंट व स्पेशल परीक्षा के लिए आवेदन कल से, गाइडलाइंस जारी

BSEB Bihar Board 10th Compartment Exam, Special Exam : बिहार बोर्ड मैट्रिक विशेष परीक्षा 2025 और मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन कल 4 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे। विद्यार्थी अपने स्कूल के माध्यम से ये फॉर्म भर सकेंगे। कंपार्टमेंटल व विशेष परीक्षा के आवेदन bsebonline.com , secondary.biharboardonline.com व biharboardonline.com पर 4 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 तक किए जा सकेंगे। तय परीक्षा शुल्क जमा करना अनिवार्य है। वेबसाइट पर फॉर्म उपलब्ध है। विद्यालय के प्रधान परीक्षा आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले पात्र छात्र को उपलब्ध कराएंगे और उनसे भरा हुआ आवेदन प्राप्त कर समिति के वेबसाइट पर तय अवधि में फीस के साथ ऑनलाइन भरना सुनिश्चित करेंगे।

विशेष परीक्षा व कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 का शुल्क

सामान्य कोटि के लिए - 1010 रुपये

आरक्षित कोटि - एससी, एसटी, ईबीसी, बीसी-I के लिए - 895 रुपये

बिहार बोर्ड मैट्रिक विशेष परीक्षा 2025

रेगुलर व प्राइवेट कोटि के परीक्षार्थियों की सभी विषयों की परीक्षा के लिए - वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (2024-25) के लिए स्कूल के पंजीकृत नियमित / स्वतंत्र कोटि के वैसे विद्यार्थी जो सेंट परीक्षा परीक्षा में पास हैं, लेकिन संबंधित विद्यालय में उनके द्वारा परीक्षआ आवेदन एवं तय परीक्षा शुल्क जमा करने के बावजूद स्कूल प्रधान की लापरवाही के कारण या किसी अन्य कारण ऑनलाइन परीक्षा आवेदन नहीं भरा गया है और जिसके कारण विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए, तो इन विद्यार्थियों को विशेष परीक्षा में सभी विषयों में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। जो विद्यार्थी किन्हों कारणों से एक या एक से अधिक पेपरों में अनुपस्थित रहे हों, वे भी विशेष परीक्षा में बैठ सकते हैं।

पढें विस्तृत गाइडलाइंस

बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा

मैट्रिक परीक्षा 2025 के वैसे विद्यार्थी जो मातृभाषा (एमआईएल), द्वितीय भारतीय भाषा (एसआईएल) व अनिवार्य विषय - विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी व ऐच्छिक विषय में से अंग्रेजी को छोड़कर किसी एक विषय या दो विषयों या अंग्रेजी सहित तीन विषयों में फेल हो गए हों तो वे पास होने तक लगातार तीन अवसर ले सकते हैं। प्रथम अवसर बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 का है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, RBSE Class 5th 8th Result 2026 Live , RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Live, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।