Hindi Newsकरियर न्यूज़BSEB Bihar Board 10th and 12th Exams 2026: 15 lakh students Bihar Board matric exams 13 lakh in Inter
Bihar Board 10th 12th Exam : बिहार बोर्ड 10वीं में 15 लाख, इंटर में 13 लाख होंगे शामिल, देखें डेटशीट

Bihar Board 10th 12th Exam : बिहार बोर्ड 10वीं में 15 लाख, इंटर में 13 लाख होंगे शामिल, देखें डेटशीट

संक्षेप:

बिहार बोर्ड 2026 की मैट्रिक (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) की वार्षिक परीक्षा में इस बार राज्यभर से क्रमश: 15,12,963 और 13,17,846 विद्यार्थी शामिल होंगे। दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक होगी। इंटर की परीक्षा एक पाली में और मैट्रिक की दो पाली में होगी।

Dec 16, 2025 09:11 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार बोर्ड 2026 की मैट्रिक (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) की वार्षिक परीक्षा में इस बार राज्यभर से क्रमश: 15,12,963 और 13,17,846 विद्यार्थी शामिल होंगे। दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक होगी। इंटर की परीक्षा एक पाली में और मैट्रिक की दो पाली में होगी। बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक जबकि मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पटना जिले में इंटर में 38037 छात्राएं शामिल होंगी

पटना जिले में मैट्रिक परीक्षा में 71,009, इंटर परीक्षा में 73,963 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में मैट्रिक परीक्षा के लिए 70, इंटर परीक्षा के लिए 84 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इंटर में 38037 छात्राएं, 35936 छात्र शामिल होंगे। मैट्रिक में 38038 छात्र, 32981 छात्राएं शामिल होंगी।

बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन से बदली तस्वीर

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार सरकार बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन दे रही है। बालिकाएं अपनी शिक्षा को लेकर मुखर हो रही हैं। इस बार भी परीक्षार्थियों की संख्या इस बात का प्रमाण है। मैट्रिक में 7,85,829 छात्राएं और 7,27,124 छात्र शामिल होंगे। इनमें 10 ट्रांसजेंडर विद्यार्थी शामिल होंगे। इंटर में 6,75,845 छात्राएं और 6,42,001 छात्र शामिल होंगे। पिछले साल की तुलना में इस साल इंटर वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई है। मैट्रिक परीक्षा के लिए राज्य में कुल 1699 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। जबकि इंटर के लिए केंद्रों की संख्या 1762 होगी।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा डेटशीट 2026 ( Bihar Board Matric Datesheet 2026)

17 फरवरी

पहली शिफ्ट- मातृभाषा (101 हिंदी, 102 बांग्ला, 103 उर्दू, 104 मैथिली)

दूसरी शिफ्ट- मातृभाषा (201 हिंदी, 202 बांग्ला, 203 उर्दू, 204 मैथिली)

18 फरवरी

पहली शिफ्ट- 110 गणित

दूसरी शिफ्ट-210 गणित

19 फरवरी

पहली शिफ्ट- द्वितीय भारतीय भाषा

(हिन्दी भाषियों के लिए 105-संस्कृत, 107-अरबी, 108-फारसी एवं 109-भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 106-हिन्दी)

दूसरी शिफ्ट-द्वितीय भारतीय भाषा

(हिन्दी भाषियों के लिए 205-संस्कृत, 207-अरबी, 208-फारसी एवं 209-भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 206-हिन्दी)

20 फरवरी

पहली शिफ्ट - 111 सामाजिक विज्ञान

दूसरी शिफ्ट - 211 सामाजिक विज्ञान

21 फरवरी

पहली शिफ्ट - 112 विज्ञान

दूसरी शिफ्ट - 212 विज्ञान

23 फरवरी

पहली शिफ्ट - 113 अंग्रेजी (सामान्य)

दूसरी शिफ्ट - 213 अंग्रेजी (सामान्य)

24 फरवरी

पहली शिफ्ट - वैकल्पिक विषय या ऐच्छिक विषय

(114-उच्च गणित, 115-वाणिज्य, 116-अर्थशास्त्र, 121-फारसी, 122-संस्कृत, 123-अरबी एवं 124-मैथिली)- (पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक)

(117-ललित कला, 118-गृह विज्ञान, 119-नृत्य एवं 120-संगीत)- (पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक)

सेकेंड शिफ्ट

(214-उच्च गणित, 215-वाणिज्य, 216-अर्थशास्त्र, 221-फारसी, 222-संस्कृत, 223-अरबी एवं 224-मैथिली)- (अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक)

(217-ललित कला, 218-गृह विज्ञान, 219-नृत्य एवं 220-संगीत)- (अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 04:45 बजे तक)

25 फरवरी -

पहली शिफ्ट -व्यावसायिक ऐच्छिक विषय

127-सुरक्षा, 128-ब्यूटिशियन, 129-टूरिज्म, 130-रिटेल मैनेजमेंट, 131-ऑटोमोबाईल, 132-इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर, 133-ब्यूटी एंड वेलनेस, 134-टेलीकॉम एवं 135-आई०टी०/आई०टीज० ट्रेड

बिहार बोर्ड 12वीं का टाइम टेबल 2026 (Bihar Board 12th Datesheet 2026)

2 फरवरी

पहली पाली - बायोलॉजी, फिलॉसफी,

दूसरी पाली - इकोनॉमिक्स

3 फरवरी

पहली पाली- मैथ

दूसरी पाली - पॉल साइंस, फाउंडेशन कोर्स

5 फरवरी

पहली पाली - फिजक्स

दूसरी पाली -ज्योग्राफी, बिजनेस स्टडीज

6 फरवरी

पहली पाली - अंग्रेजी

दूसरी पाली- हिंदी

7 फरवरी

पहली पाली - केमिस्ट्री

दूसरी पाली- इंग्लिश, एग्रीकल्चर

9 फरवरी

पहली पाली - हिंदी

दूसरी पाली - इलेक्टिव सब्जेक्ट पेपर-1

10 फरवरी

पहली पाली - सभी भाषाओं-उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, पाली, बांग्ला

दूसरी पाली - साइकोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप

11 फरवरी

पहली पाली - म्यूजिक और वोकेशनल इलेक्टिव पेपर-2

दूसरी पाली - आई.एससी के सुरक्षा, शिक्षा, पर्यटन, रिटेल, होम साइंस और आई.ए के गणित, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र एवं समाजशास्त्र

12 फरवरी

पहली पाली - समाजशास्त्र

दूसरी पाली - सिक्योरिटी, ब्यूटीशियन, रिटेल, मैनेजमेंट, ऑटो, मोबाइल, इलेक्ट्रिक, वेलनेस, टेलीकॉम

13 फरवरी

पहली पाली - तीनों संकायों की भाषाओं की परीक्षा।

दूसरी पाली - कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया एंड वेब टेक, योगा तथा वोकेशनल के विभिन्न ट्रेड्स।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।