Hindi Newsकरियर न्यूज़BSEB Bihar Board 10th 12th Exams 2026: entry gate of the exam center open half an hour Matric Inter exam
BSEB Bihar Board 10th 12th Exams 2026: आधा घंटा पहले बंद हो जाएगा गेट, बिहार बोर्ड परीक्षा का एंट्री नियम जारी

BSEB Bihar Board 10th 12th Exams 2026: आधा घंटा पहले बंद हो जाएगा गेट, बिहार बोर्ड परीक्षा का एंट्री नियम जारी

संक्षेप:

बिहार बोर्ड इंटर व मैट्रिक परीक्षा में इसबार आधा घंटा ही केंद्र का प्रवेश द्वार खुलेगा। 8.30 से 9 बजे तक ही परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति रहेगी। एग्जाम शुरू होने से आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। 1 घंटा पहले से प्रवेश मिलना शुरू होगा।

Jan 28, 2026 03:13 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

बिहार बोर्ड इंटर व मैट्रिक परीक्षा में इसबार आधा घंटा ही केंद्र का प्रवेश द्वार खुलेगा। 8.30 से 9 बजे तक ही परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति रहेगी। दो फरवरी से इंटर की परीक्षा होनी है। अपर मुख्य सचिव ने मंगलवार को वीसी में परीक्षा की तैयारी को लेकर समीक्षा की। प्रशासनिक, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ यह समीक्षा की गई। इसबार परीक्षा में केन्द्र पर निगरानी को लेकर जाने वाले अधिकारियों के पास भी मोबाइल नहीं रहेगा। केंद्र पर जाने वाले अधिकारी भी मोबाइल को गाड़ी में ही छोड़कर जाएंगे। जिले में 81 केन्द्रों पर इंटर की परीक्षा इसबार है। 2025 की इंटर परीक्षा में जिले में 74 केन्द्र थे। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षार्थियों को इसका विशेष ध्यान रखना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आठ बजे तक केन्द्र पर पहुंच जाएं परीक्षार्थी

परीक्षार्थियों को आठ बजे तक केन्द्र पर पहुंच जाना होगा। केन्द्राधीक्षकों को निर्देश मिला है कि केन्द्र के बाहर बड़े अक्षर में इसे सूचित करवाएंगे। 8.30 से बच्चों को प्रवेश कराना शुरू कर दिया जाएगा और 9 बजे गेट बंद कर दिया जाएगा। दूसरी पाली में एक बजे से प्रवेश शुरू किया जाएगा और 1.30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। 2 फरवरी से 13 फरवरी तक परीक्षा चलेगी।

सभी संबंधित अधिकारियों को हर हाल में आठ बजे तक केन्द्र पर पहुंच जाना है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अगर कोई परीक्षार्थी देर से पहुंचने पर जर्बदस्ती प्रवेश का प्रयास करते हैं या चारदीवारी फांदते हैं तो आपरधिक कृत्य के तहत कार्रवाई की जाएगी।

27 फरवरी से इंटर और 2 मार्च से मैट्रिक का मूल्यांकन

बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक परीक्षा की कॉपी जांच की तिथि से लेकर मूल्यांकन केन्द्रों तक का निर्धारण बिहार बोर्ड ने कर दिया है। 27 फरवरी से इंटर और 2 मार्च से मैट्रिक की कॉपीयों की जांच होगी। जिले में इंटर के लिए 5 मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों की जांच छह केन्द्रों पर होगी। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने बताया कि बिहार बोर्ड की ओर से परीक्षकों की औपबंधिक सूची जारी कर दी गई है। केन्द्र निदेशक, सुपरवाइजर, कम्प्यूटर शिक्षकों को 29 जनवरी को कार्यशाला में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें बिहार बोर्ड के अधिकारी भी रहेंगे जो बताएंगे कि किस तरह से कॉपी जांच करनी है। इन सभी को पटना में आयोजित कार्यशाला में शामिल होना है। संबंधित केन्द्र निदेशक की सूची जारी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:केंद्र पर ही सुधारी जाएगी बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड की गड़बड़ी

इन केन्द्रों पर होगी इंटर की कॉपियों की जांच : चैपमैन बालिका प्लस टू स्कूल, जिला स्कूल, डीएन हाईस्कूल, मारवाड़ी हाईस्कूल, मुखर्जी सेमिनरी स्कूल।

इन केन्द्रों पर होगी मैट्रिक की कॉपियों की जांच

बीबी कॉलेजिएट स्कूल, विद्या बिहार हाईस्कूल, तिरहुत एकेडमी स्कूल, प्रभात तारा बालिका हाईस्कूल, आबेदा हाईस्कूल, राधा देवी बालिका हाईस्कूल।

ये भी पढ़ें:Bihar Board Exam 2026: परीक्षा में लेट आने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री

चारदीवारी की स्थिति की 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

अपर मुख्य सचिव के आदेश के बाद डीईओ ने सभी केन्द्राधीक्षकों से 24 घंटे के भीतर चारदीवारी को लेकर रिपोर्ट मांगी है। चारदीवारी सही है या इसमें किसी तरह की व्यवस्था दुरूस्त करनी है, इसकी रिपोर्ट देनी है। जिले में दो केन्द्र पर स्कूल के पीछे की तरफ चारदीवारी नहीं है। डीईओ ने कहा कि एक स्कूल में पीछे की तरफ तालाब है। दूसरे स्कूल में चारदीवारी टूटी है, जिसे दुरूस्त करवाया जा रहा है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।