Bihar board Inter exam 2025: एक से 5 फरवरी तक के पेपर में चप्पल नहीं जूते पहनने की अनुमति, बीएसईबी ने दी राहत

Jan 30, 2025 12:33 pm ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

BSEB dress code: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 12वीं क्लास के फाइनल स्टूडेंट्स को 1 से 5 फरवरी तक के एग्जाम में जूते और जुराबें पहनने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति सिर्फ एक से 5 फरवरी तक के पेपर के लिए ही है।

Bihar board Inter exam 2025: एक से 5 फरवरी तक के पेपर में चप्पल नहीं जूते पहनने की अनुमति, बीएसईबी ने दी राहत

BSEB dress code: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 12वीं क्लास के फाइनल स्टूडेंट्स को 1 से 5 फरवरी तक के एग्जाम में जूते और जुराबें पहनने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति सिर्फ एक से 5 फरवरी तक के पेपर के लिए ही है। आपको बता दें कि इंटर एग्जाम के एडमिट कार्ड में जारी दिशा निर्देशों में साफ लिखा है कि परीक्षा केंद्र में कोई भी उम्मीदवार जूते और मौजे न पहनकर आए, जो पहनकर आएंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र में जाने नहीं दिया जाएगा। लेकिन फिलहाल की सर्दी के मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड ने इस नियम में राहत दी है। राहत सिर्फ 1 से 5 फरवरी तक के एग्जाम के लिए है। इसके बाद बोर्ड फिर से स्थिति की समीक्षा करेगा और जरूरी कदम उठाएगा।

आपको बता दें कि इसी बोर्ड ने इंटर थ्योरी एग्जाम के लिए एक कंट्रोल रूम भी सेटअप किया है, जो 31 जनवरी से 15 जनवरी तक काम करेगा। इसे तीन शिफ्ट सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक ऑपरेट किया जाएगा। बोर्ड ने कंट्रोल रूम के नंबर भी शेयर करेे हैं। 0612-2232257 and 0612-2232227।

हाल ही में बोर्ड ने घोषणा की कि इंटर बोर्ड एग्जाम के उम्मीदवारों को एग्जाम शुरू होने के समय से 30 मिनट पहले तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। पहली शिफ्ट के लिए प्रवेश सुबह 9 बजे तक और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी।

बोर्ड ने उम्मीदवारों से कहा है कि एक घंटा पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे, जिससे सभी कार्य आराम से हो सकें। बोर्ड ने यह भी कहा है कि एक बार परीक्षा के केंद्र बंद हो जाएंगे, तो फिर किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

बिहार बोर्ड 12 वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेंगी।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।