बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2027 के लिए दो तरह के फॉर्म
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2027 के लिए दो तरह के फॉर्म पोर्टल पर जारी किये गए हैं। सत्र 2025-27 के नियमित, स्वतंत्र कोटि के छात्रों के लिए अलग फॉर्म है और इससे पहले के छात्रों के लिए फॉर्म का फॉर्मेट अलग है।

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2027 के लिए दो तरह के फॉर्म पोर्टल पर जारी किये गए हैं। सत्र 2025-27 के नियमित, स्वतंत्र कोटि के छात्रों के लिए अलग फॉर्म है और इससे पहले के छात्रों के लिए फॉर्म का फॉर्मेट अलग है। सत्र 2025-27 के परीक्षार्थियों का कई बिंदु पहले से भरा रहेगा। इससे पहले के सत्र के छात्रों को दूसरा फॉर्म भरना होगा। इन्हें सभी बिंदुओं पर जानकारी भरनी है।
नियमित एवं स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों के लिए प्रपत्र दो खंडों अ और ब में है। खंड-अ में क्रमांक 1 से 17 तक विद्यार्थी का विवरण भरा हुआ है। उसमें विद्यार्थी द्वारा कोई छेड़छाड़ या परिवर्तन नहीं किया जाना है। विद्यार्थी को मात्र खंड-ब में क्रमांक 18 से 35 तक के विवरणों को भरना है। सत्र 2025-27 के पूर्व के सत्रों के सूचीकृत एवं पात्र पूर्ववर्ती, कम्पार्टमेंटल, समुन्नत एवं क्वालिफाइंग कोटि के विद्यार्थियों के लिए प्रपत्र एकीकृत (बिना खंड के) है, जिसका उपयोग पूर्व सत्रों के सूचीकृत विद्यार्थी करेंगे।
विद्यार्थी सूचीकरण प्रमाणपत्र में अंकित विवरणी के अनुसार परीक्षा आवेदन पत्र भरकर दो प्रति में शिक्षण संस्थान के प्रधान के पास जमा करेंगे। एक प्रति पर संस्थान के प्रधान हस्ताक्षर, मुहर एवं तिथि अंकित करते हुए विद्यार्थियों को वापस कर देंगे।
यह विद्यार्थियों के पास साक्ष्य होगा। दूसरी प्रति संस्थान के प्रधान के पास रहेगी। प्रधान आवेदन पत्र में भरे गये विवरणों का मिलान कर लेंगे कि वह सही है या नहीं।


