BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में औरंगाबाद के 'सुपर 14' का कमाल, टॉप-10 लिस्ट में जिले का दबदबा

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

Bihar BSEB Class 10 Matric Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में औरंगाबाद जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में औरंगाबाद के 'सुपर 14' का कमाल, टॉप-10 लिस्ट में जिले का दबदबा

Bihar Board Matric Result Toppers List 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में औरंगाबाद जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जिले के कुल 14 छात्र-छात्राएं शीर्ष 10 की लिस्ट में शामिल हुए हैं, जिनमें 10 छात्र और 4 छात्राएं हैं। रैंक के अनुसार छठे स्थान पर जिले के तीन विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह आठवें स्थान पर भी तीन अभ्यर्थी शामिल हैं। नौवें स्थान पर सर्वाधिक छह विद्यार्थियों ने जगह बनाई है, जबकि दसवें स्थान पर दो विद्यार्थियों ने अपनी सफलता दर्ज कराई है।

Bihar Board 10th Result 2026 Direct Link

इन सभी छात्रों ने 481 से 485 अंकों के बीच अंक प्राप्त कर टॉप 10 रैंक में जगह बनाई है। रैंक 6 में जिले की ऋतु कुमारी, रोहित कुमार चौधरी और कुनाल किशोर शामिल हैं, जिन्होंने 485 अंक (97 प्रतिशत) प्राप्त किए हैं। ऋतु कुमारी अपग्रेड उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरिया की छात्रा हैं, जबकि रोहित कुमार चौधरी उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रामनगर (नवीनगर) और कुनाल किशोर हाई स्कूल बारुण के छात्र हैं।

रैंक 8

रैंक 8 में रिया सिंह, अमन कुमार और आकाश कुमार ने 483 अंक (96.6 प्रतिशत) प्राप्त कर स्थान बनाया। रिया सिंह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रामनगर (नवीनगर), अमन कुमार हाई स्कूल जोगिया (कुटुम्बा) और आकाश कुमार हाई स्कूल डुमरी के छात्र हैं।

रैंक 9

रैंक 9 में इना कुमारी, प्रिंस कुमार, शिवम कुमार, आयुष कुमार, दिव्यांशु कुमार और संजीत कुमार शामिल हैं, जिन्होंने 482 अंक (96.4 प्रतिशत) प्राप्त किए। इन छात्रों के स्कूल क्रमशः उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रामनगर (नवीनगर), हाई स्कूल कुटुम्बा, एन हाई स्कूल शमशेर नगर, अपग्रेड हाई स्कूल राजो बिगहा, अपग्रेड हाई स्कूल बेला तथा बनवारी जनता मदन हाई स्कूल केरा (दाउदनगर) हैं।

रैंक 10

वहीं रैंक 10 में सलोनी कुमारी ने 481 अंक (96.2 प्रतिशत) प्राप्त कर टॉप सूची में जगह बनाई। वह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय टंडवा, अम्बा (बारुण) की छात्रा हैं।

इस वर्ष 81.79 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। सिमुलतला आवासीय स्कूल की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन ने 500 में से 492 अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है। इस वर्ष 15.10 लाख परीक्षार्थी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में राज्यभर से शामिल हुए थे। इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर लिस्ट में सिमुलतुला आवासीय विद्यालय के कई स्‍टूडेंट शामिल हैं। टॉप 10 की लिस्ट में 139 स्टूडेट्स हैं। कुल 15 लाख 10 हजार 928 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 12 लाख 35 हजार 743 पास हुए हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।