BSEB 10th Result 2026 OUT: OFSS से बिहार बोर्ड 10वीं के बाद इंटर नामांकन, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया और स्टेप्स

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

BSEB Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज 29 मार्च 2026 को जारी किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली OFSS के माध्यम से इंटर नामांकन के ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। 

BSEB 10th Result 2026 OUT: OFSS से बिहार बोर्ड 10वीं के बाद इंटर नामांकन, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया और स्टेप्स

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 , Sarkari Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज 29 मार्च 2026 को जारी किया है। जो भी छात्र 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, वो अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट https://result.biharboardonline.org और https://matricbiharboard.com पर देख सकते हैं। Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates

12 लाख 35 हजार 743 स्‍टूडेंट पास हुए

इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर लिस्ट में सिमुलतुला आवासीय विद्यालय के कई स्‍टूडेंट शामिल हैं। टॉप 10 की लिस्ट में 139 स्टूडेट्स हैं। कुल 15 लाख 10 हजार 928 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 12 लाख 35 हजार 743 पास हुए हैं। इसमें छात्रों की संख्‍या 6 लाख 34 हजार 353 है। मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह से जिले के सरकारी इंटर स्कूलों में 11वीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली ओएफएसएस के माध्यम से इंटर नामांकन के ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। उनके विद्यालय में साइंस और आर्ट्स फैकल्टी की करीब एक हजार सीटों पर नामांकन होगा। नामांकन को लेकर ओएफएसएस वेबसाइट पर सभी जानकारी अपलोड की जा रही है। चलिए जानते हैं कि क्या है OFSS और कैसे करें आवेदन।

OFSS क्या है?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने छात्रों के लिए एक ऑनलाइन सिस्टम बनाया है, जिसे OFSS (Online Facilitation System for Students) कहा जाता है। इस सिस्टम के जरिए छात्र बिहार के सभी 38 जिलों में स्थित इंटरमीडिएट (11वीं) के कॉलेजों और स्कूलों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से छात्र आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, एग्रीकल्चर और वोकेशनल जैसे अलग-अलग कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा अल्पसंख्यक (Minority) और आवासीय (Residential) संस्थानों के लिए लागू नहीं होती।

कौन आवेदन कर सकता है?

जो छात्र 10वीं (मैट्रिक) या उसके बराबर की परीक्षा पास कर चुके हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा इन बोर्डों से हो सकती है:

बिहार बोर्ड (BSEB)

CBSE

ICSE

या किसी अन्य मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्य बोर्ड से

कैसे करें आवेदन?

छात्र OFSS की आधिकारिक वेबसाइट https://ofssbihar.net/ पर जाकर Common Application Form (CAF) भर सकते हैं। यह फॉर्म आप कहीं से भी भर सकते हैं, बस इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए। आवेदन शुल्क ₹350 है, जिसे ऑनलाइन ही जमा किया जाता है। ध्यान रहे कि एक मोबाइल नंबर और एक इमेल आईडी से एक ही आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन भरने से पहले ये जानकारी अपने पास रखें

अपना 10वीं बिहार बोर्ड (BSEB) रोल कोड

रोल नंबर

जन्म तिथि (Date of Birth)

अगर आपने 10वीं किसी दूसरे बोर्ड (CBSE, ICSE या अन्य) से पास की है:

अपने कुल अंक

प्राप्त अंक

फोटो तैयार रखें

पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन कॉपी अपने कंप्यूटर/मोबाइल में रखें। ताकि आवेदन भरते समय उसे अपलोड किया जा सके।

मोबाइल नंबर

एक एक्टिव मोबाइल नंबर रखें (जिस पर SMS आए)

ईमेल आईडी

OFSS के फायदे

एडमिशन प्रक्रिया पूरी पारदर्शी होती है। सिस्टम विश्वसनीय और आसान है। छात्रों और अभिभावकों को बार-बार कॉलेज जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। समय और पैसे दोनों की बचत होती है। एडमिशन से जुड़ी चिंता और भ्रम कम हो जाते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।