BSEB 10th Result 2026 Roll Number: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, सिर्फ 1 क्लिक में करें चेक
BSEB,Bihar Board 10th result 2026: बिहार बोर्ड के द्वारा आज 10वीं के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 , Sarkari Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आज 29 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने परीक्षा रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत पड़ेगी। BSEB Bihar Board 10th LIve Updates
10वीं का रिजल्ट सिर्फ 1 क्लिक में करें चेक:
इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने परीक्षा रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल कोड और रोल नंबर जैसी डिटेल्स भरना जरूरी होगा। बिहार बोर्ड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दी गयी डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें और दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
ऐसे करें रिजल्ट चेक
स्टेप 1- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- 'Bihar Board 10th Result 2026' के लिंक कर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब अपना रोल नंबर व रोल कोड डालें।
स्टेप 4- सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 5- बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा
स्टेप 6- चेक करें अपने मार्क्स, परसेंटेज और टॉपर लिस्ट
स्टेप 7- फ्यूचर के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में मिनिमम पासिंग मार्क्स नियम
बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक परीक्षा में सफल होने के लिए थ्योरी पेपर में हर विषय में कम से कम 30 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। छात्र ध्यान दें कि थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में न्यूनतम आवश्यक अंक प्राप्त करना जरूरी होगा, तभी पास माना जाएगा।
कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्र कौन होगा
जो छात्र बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में किसी एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, उनके लिए बोर्ड साल बचाने की सुविधा के तहत कंपार्टमेंटल/सह-विशेष परीक्षा आयोजित करता है। बिहार बोर्ड जल्द से जल्द कंपार्टमेंटल एग्जाम कराता है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई को नुकसान न हो।
बिहार बोर्ड मैट्र्रिक परीक्षा कितनी शिफ्टों में हुई थी?
इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 15,12,687 छात्र शामिल हुए। एग्जाम पूरे बिहार में 1,699 केंद्रों पर आयोजित हुए। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गईं - सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक। हर विषय 100 अंकों का था, और छात्रों को पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र इस मानदंड को पूरा करने में असफल रहते हैं, उन्हें अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


